Home News Point जनकवि पाश के जन्मदिन के अवसर पर होगा कार्यक्रम कविता पाठ प्रतियोगिता के आधार पर होगा पंजाबी विषय परिषद का गठन

जनकवि पाश के जन्मदिन के अवसर पर होगा कार्यक्रम कविता पाठ प्रतियोगिता के आधार पर होगा पंजाबी विषय परिषद का गठन

0 second read
0
0
80

जीसीडब्ल्यू सिरसा में 9 सितंबर को होगी विचार गोष्ठी व कविता पाठ प्रतियोगिता
सिरसा: 6 सितंबर:
अंतरराष्ट्रीय ख्यातिनाम जनकवि पाश के जन्म दिवस पर 9 सितंबर को राजकीय महिला महाविद्यालय, सिरसा में विचार गोष्ठी एवं कविता पाठ प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।

प्राचार्य प्रो. राम कुमार जांगड़ा की अध्यक्षता में आयोजित किए जा रहे इस कार्यक्रम में पंजाबी विभागाध्यक्ष डा. हरविंदर सिंह द्वारा पंजाबी जुझारू काव्य परंपरा के वाहक युग कवि पाश के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर व्याख्यान की प्रस्तुति की जाएगी। इस अवसर पर पाश की कविताओं पर आधारित कविता पाठ प्रतियोगिता का आयोजन होगा जिसके आधार पर सत्र 2022 -23 के लिए प्राचार्य प्रो. राम कुमार जांगड़ा के संरक्षण व पंजाबी विभागाध्यक्ष डा. हरविंदर सिंह के संयोजन में पंजाबी विषय परिषद (पंजाबी सहित सभा) का गठन किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

अखिल भारतीय सेवा संघ द्वारा दूसरा विशाल निशुल्क आंखों की जांच एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर आयोजित – 250 मरीजों की हुई जांच, 50 तक मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चयनित

  डबवाली शहर की सामाजिक संस्था अखिल भारतीय सेवा संघ द्वारा रविवार को कॉलोनी रोड स्थित…