Home News Point निष्काम परिवार हर किसी को आनंद उठाने का अवसर प्रदान करता है-कृष्ण कामरा

निष्काम परिवार हर किसी को आनंद उठाने का अवसर प्रदान करता है-कृष्ण कामरा

6 second read
0
0
1

 

डबवाली(tothepointshaad) कल स्वतंत्रता दिवस पर निष्काम परिवार की महिला शाखा की ओर से दो शानदार कार्यक्रम हुये.सुबह 5:30 बजे अग्निकाण्ड स्मारक में निष्काम योगा सैंटर पर स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया जिसमें वंदे मातरम से शुरूआत हुई. गोल्डी अनेजा ने गेम्स खिलवाईं.निष्काम परिवार की महिला संस्थापिका कमलेश कामरा ने सभी का अभिनंदन किया.निष्काम परिवार के संस्थापक कृष्ण कामरा ने विशेष रूप से पधारे आचार्य रमेश सचदेवा व विनोद बांसल के बैज लगा कर स्वागत किया.ज्योति शर्मा ने देश भक्ति का गीत “हर कर्म अपना करेंगे ऐ वतन तेरे लिये” सुना कर माहौल बना दिया.सहायक योग गुरू चंचल चुघ ने योग करवाया.ऐरोबिक क्वीन तनु शर्मा ने “जलवा तेरा जलवा” से रंग जमा दिया.योग गुरू ने तिरंगा झण्डों के साथ पीटी करवाई व नन्हा मुन्ना राही हूँ गाकर बचपन याद दिलाया.ऐक्यूप्रेशर लेडी मिनाक्षी चुघ ने शरीर के सभी प्वांईट खेल-खेल में दबवा दिये.कार्यक्रम में रमेश सचदेवा,विनोद बांसल,कृष्ण कामरा,कमलेश कामरा व मिनाक्षी चुघ ने मिल कर तिरंगा फहराया.विजातओं व प्रतिभागियों को सचदेवा जी व बांसल जी ने ईनाम बांटे.निष्काम परिवार की ओर से दोनों अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया. राष्ट्रगाण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ,कार्यक्रम में मंच संचालन कृष्ण कामरा व मिनाक्षी चुघ ने किया.

निष्काम परिवार की महिला सचिव डा.अनिता वधवा ने जानकारी देते हुये बताया कि दोपहर बाद एक निजि होटल में “निष्काम हरियाली तीज” कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया.शुरूआत रजिस्ट्रेशन से हुई,सभी प्रतिभागियों को सुंदर सा फ्रैंडशिप बैंड व गिफ्ट हैम्पर दिये गये. शानदार खाने पीने का इंतजाम था.सैल्फी प्वाईंट थे,डी जे था,पंजाबी विरसे को दरशाता मंच था.बहुत सी गेम्स हुईं.मंच संचालक महिला अध्यक्ष मिनाक्षी चुघ व अनीता धमीजा ने शानदार तरीके से सभी की ऐन्टरी करवाई.शानदार ग्रुप सॉंग “भाभो कहिंदी ऐ बलवंत सिंह वेलना लिहा” हुआ जिसमें सभी ने भाग लिया. फिर वंदे मातरम के बाद तिरंगा झण्डा लहराते हुये “मेरा कर्मा तूँ मेरा धर्मा तूँ” के साथ सभी प्रतिभागियों ने देश भक्ति का माहौल बना दिया. निष्काम परिवार की महिला संस्थापक ने आये हुये सभी प्रतिभागियों का स्वागत किया.फिर दौर चला गेम्स और कैट वॉक का.पांच ग्रुप बना दिये गये थे जिनको गेम्स खिलवाई गईं व कैट वॉक करवाई गई.हर ग्रुप की कैट वॉक में से तीन-तीन प्रतिभागियों ने फाईनल के लिये क्वालीफाई किया.पाचों की ग्रुपों का गेम्स में विजेताओं के साथ साथ सभी प्रतिभागियों को भी ईनाम दिये गये.कमलेश कामरा,मिनाक्षी जैन,दया सचदेवा, मोहनी ग्रोवर व अनिता वधवा ने यह ईनाम बॉंटे. सभी ने खूब आनंद लिया.हर ग्रुप की गेम्स व कैट के दौरान बहुत सी शानदार प्रस्तुतियां हुईं.तनु शर्मा ने शानदार नृत्य दिखाया.मोनिका चावला ने भी पंजाबी नृत्य किया.संजु गर्ग की टीम पंजाबी भांगड़ा किया.जश्न जोड़ा की प्रस्तुति ने रंग जमाया.स्लोनी व शिवानी की भी सुंदर प्रस्तुति रही.कमलेश कामरा व अनिता वधवा ने मुल्तानी कॉमेडी से खूब हंसाया.गोल्डी अनेजा व तनु शर्मा की कॉमेडी भी खूब रही. मेघा ने भी सुंदर प्रस्तुति दी.पूजा रानी,रानी भंडारी,अमन व बंदना शर्मा जी की प्रस्तुतियां भी शानदार रहीं.फिर हुई उस शख्स की सरप्राईज ऐन्टरी जो एक महीने से इन दोनों कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिये मेहनत कर रहे थे,निष्काम परिवार के संस्थापक पार्षद कृष्ण कामरा जी की.उन्होंनें निष्काम परिवार की सम्मानित महिला सदस्यों पर चार-चार लाईनों की शायरी की और सभी ने यह बताना था कि वो शायरी किस पर की गई.जिन पर शायरी की गई उनको व जिन्होंने सही जवाब दिये उनको भी शानदार गिफ्ट दिये गये.फिर तीज क्वीन का फाईनल राउँड हुया,जिसमें एकता सोनी को निष्काम तीज क्वीन चुना गया.कमलेश कामरा नें ताज व सैशे पहना कर क्वीन को सम्मानित किया.कामरा जी ने कहा कि,”निष्काम परिवार सबको साथ लेकर चलता है व योग्यता रखने वालों को उचित प्लेट फार्म उपलब्ध करवाता है.निष्काम परिवार हर किसी को आनंद उठाने का अवसर प्रदान करता है.”

जल्दी ही फिर किसी कार्यक्रम में मिलने के वायदे के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ.

By Sanjiv Shaad

tothepointshaad

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also