
इस अवसर पर महंत दर्शन दास जी के सानिध्य में राजकीय कष्ट निवारण समिति के सदस्य श्री सतीश जग्गा,आप पार्टी नेता कुलदीप सिंह गदराना, जसवंत सिंह, बिकर सिंह तथा सुखपिंदर सिंह तथा अन्य उपस्थित श्रद्धालुओं ने पूजनकर्ता के रूप में इलाका की सुख, शांति एवं समृद्धि के लिए के पण्डित विपिन शर्मा के मार्गदर्शन में आहुत हवन में सैंकड़ो श्रद्धालुओं के साथ विधि विधान से पूजन किया। पाठी हरजिन्द्र सिंह खीवां तथा तेजा सिंह सिंघपुरा ने अरदास उपरांत पाठ का भोग डाला तत्पश्चात ब्रह्मलीन महंत मनसा दास जी की स्मृति में लंगर भंडारे का भी वितरण किया गया।

इस मौके पर उदासीन आश्रम डबवाली के महंत दर्शन दास ने श्री चंद्र भगवान के जीवन पर प्रकाश डाला व श्रद्धालुओं को उनकी शिक्षाओं पर चलने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने डबवाली पहुंचे संत महात्माओं व उदासीन आश्रम के इस अहम आयोजन में सहयोग देने वाले सभी लोगों का आभार जताया। इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता डा. के. वी. सिंह, जजपा नेता रणवीर राणा, बलदेव सिंह मांगेआना, पवन गर्ग, रामलाल बागड़ी, जग्गा सिंह बराड़, पूर्व पार्षद सुखविंदर सरां, गुरतेज सिंह, मास्टर मदनपाल सिंह, चरणपाल सिंह, लाभ सिंह दौलतपुरखेड़ा, हरदम सिंह चोरमार, गुरविन्दर सिंह अलिकां, डा. हरमेल सिंह बराड़, विक्रमजीत गिल, हैप्पी रानियां, एसडीओ जसवंत सिंह, हरजिंदर सिंह, सतपाल सांवतखेड़ा, विकास कालुआना, डा. हरजीत सिंह, हरजीत सिंह दरवेश, हरप्रीत सिंह, मनजोत सिंह फतूहीखेड़ा, हरजिंदर सिंह, गोरा सिंह घुमियारा, जसविंद्र राणा, डा. तरसेम जोगेवाला सहित काफी संख्या में आश्रम श्रद्धालुओं ने उपस्थिति दर्ज करवाई।


