Home News Point वरच्युस क्लब द्वारा सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्मार्ट स्कूल में विभिन्न सामाजिक विषयों को लेकर सेमिनार का आयोजन

वरच्युस क्लब द्वारा सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्मार्ट स्कूल में विभिन्न सामाजिक विषयों को लेकर सेमिनार का आयोजन

1 second read
0
0
47
-स्वच्छता, पर्यावरण व अन्य अहम विषयों के बारे में बच्चों को किया जागरूक

नगर की प्रमुख संस्था वरच्युस क्लब द्वारा आज शुक्रवार को डबवाली के साथ लगते गांव किलियांवाली के सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्मार्ट स्कूल के प्रांगण में विभिन्न सामाजिक विषयों को लेकर एक सेमिनार का आयोजन किया गया। इसके तहत क्लब पदाधिकारियों द्वारा स्कूल के बच्चों को स्वच्छता, पर्यावरण व अन्य अहम विषयों के बारे में बच्चों को जानकारी दी गई।
सबसे पहले स्कूल में पहुंचे वरच्युस क्लब पदाधिकारियों का स्कूली बच्चों के गुलमोहर नेशनल ग्रीन कार्पस इको क्लब के सदस्यों ने स्वागत किया। इस अवसर पर क्लब प्रधान मनोज शर्मा ने वरच्युस क्लब द्वारा किए जा रहे समाजसेवी कार्यों बारे विस्तार से बताया। वरिष्ठ सदस्य परमजीत कोचर ने बच्चों को बैंकिंग व शिक्षा ऋण के बारे में जानकारी दी। रंगकर्मी संजीव शाद ने नैतिक शिक्षा एवं सोशल मीडिया के बारे में बच्चा लोग कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों को जागरूक किया। स्कूल प्रिंसिपल स. अवतार सिंह ने बच्चों से कहा कि शिक्षा के साथ-साथ कला, साहित्य व खेलों में भी रुचि ले ताकि सम्पूर्ण व्यक्तित्व का निर्माण हो।
इस अवसर पर वरच्युस की और से स्कूल के इको क्लब को फूलदार पौधे भेंट किए गए। विद्यार्थियों ने स्कूल में सफाई बनाए रखने व पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधों की देखभाल का संकल्प भी लिया। प्रकल्प प्रमुख डा. बीर चंद गुप्ता ने बच्चों व अन्य सभी लोगों को क्लब के प्रकल्प पेड़ पौधा बैंक के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इस बैंक में कोई भी व्यक्ति पौधे निशुल्क ले भी सकता है और दे भी सकता है। उन्होंने मंच संचालन करते हुए अपनी कविताओं से सभी का भरपूर मनोरंजन किया। इस अवसर पर विजय बंसल, सुमित अनेजा, ज्ञानी ज्ञान सिंह, अश्विनी गुप्ता, प्रिंसिपल माही ग्रोवर, शम्मी, गुरविंदर सिंह, अमनदीप सिंह, राजपाल सिंह, स. स्वराज सिंह, मंगत राय सहित गांव के अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

अखिल भारतीय सेवा संघ द्वारा दूसरा विशाल निशुल्क आंखों की जांच एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर आयोजित – 250 मरीजों की हुई जांच, 50 तक मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चयनित

  डबवाली शहर की सामाजिक संस्था अखिल भारतीय सेवा संघ द्वारा रविवार को कॉलोनी रोड स्थित…