Home News Point गुरु नानक कॉलेज परिसर में आज कॉलेज प्रबंधन समिति अध्यक्ष मेजर (रिटा.) भूपेंद्र सिंह ढिल्लों के कुशल नेतृत्व में पौधारोपण किया गया

गुरु नानक कॉलेज परिसर में आज कॉलेज प्रबंधन समिति अध्यक्ष मेजर (रिटा.) भूपेंद्र सिंह ढिल्लों के कुशल नेतृत्व में पौधारोपण किया गया

3 second read
0
0
103
मेजर ढिल्लों ने बताया कि गत 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में एक पेड़ मां के नाम से एक अनूठे अभियान की शुरूआत की थी। प्रधानमंत्री ने कहा था कि ‘जितना सम्मान हम अपनी जन्म देने वाली मां को देते हैं, उतना ही सम्मान हमें हमारा पालन पोषण करने वाली घरती मां को भी देना होगा। अपनी मां के नाम पौधा लगाने से मां का तो सम्मान होगा ही, साथ ही धरती मां की भी रक्षा होगी।’
कॉलेज प्रबंधन समिति सचिव श्री नीरज जिंदल ने कहा कि पर्यावरण की शुद्धता के लिए यह ज़रूरी है कि हम सभी को एक-एक पेड़ अवश्य लगाना चाहिए। जितने ज्यादा पेड़-पौधे होंगे, उतना ही हमारा पर्यावरण स्वच्छ होगा।
कॉलेज प्राचार्य डॉ. सुरिन्दर सिंह ठाकुर ने कहा कि कृषि के लिए जमीन को उपजाऊ रखने में पेड़-पौधों और वनों का बड़ा योगदान होता है। इसलिए हमें अधिक से अधिक पेड़ लगाकर वनों का विकास करना होगा और पेड़-पौधों की रक्षा करनी होगी। जितने ज्यादा पेड़-पौधे होंगे, उतना ही हमारा पर्यावरण स्वच्छ होगा। आज तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है, इसका एक कारण पेड़ों की कटाई ज्यादा होना है।इसी बात की जागरूकता के लिए पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ द्वारा विद्यार्थियों को वातावरण सुरक्षा विषय भी विशेष तौर पर उनके पाठ्यक्रम में पढ़ाया जाता है । इस मौके मेजर साहब के साथ उनकी धर्मपत्नी श्रीमती सरताज कौर, श्री सुखबीर गग्गड़,नंबरदार गुरप्यास,नंबरदार बलदेव, गांव मिट्ठड़ी से श्री दलजीत मास्टर आदि विशेष तौर पर उपस्थित थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

अखिल भारतीय सेवा संघ द्वारा दूसरा विशाल निशुल्क आंखों की जांच एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर आयोजित – 250 मरीजों की हुई जांच, 50 तक मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चयनित

  डबवाली शहर की सामाजिक संस्था अखिल भारतीय सेवा संघ द्वारा रविवार को कॉलोनी रोड स्थित…