विद्यार्थियों की सुविधा हेतु महाविद्यालय में बस पास बनाने की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है अतः विद्यार्थी जितना जल्दी अपना बस पास बनवा लें वह उतना ही उनके लिए सुविधाजनक रहेगा। डा. संदीप गोयल

राजकीय नैशनल महाविद्यालय, सिरसा में स्नातक स्तर की सभी व स्नातकोत्तर द्वितीय वर्ष की कक्षाएं शुरू हो चुकी हैं। महाविद्यालय के प्राचार्य डा. संदीप गोयल ने महाविद्यालय में प्रवेश ले चुके सभी विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए उनका आह्वान किया है कि वह हर हाल 29 जुलाई सोमवार तक कक्षाओं में अपनी संपूर्ण उपस्थिति सुनिश्चित बनाएं। उन्होंने बताया कि बाहर से आने वाले विद्यार्थियों की सुविधा हेतु महाविद्यालय में बस पास बनाने की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है अतः विद्यार्थी जितना जल्दी अपना बस पास बनवा लें वह उतना ही उनके लिए सुविधाजनक रहेगा। डा. संदीप गोयल ने कहा है कि नव-सत्र 2024-25 के प्रथम वर्ष के प्रवेशार्थियों हेतु 6 अगस्त को महाविद्यालय में इंडक्शन मीट का आयोजन किया जा रहा है जिसमें विद्यार्थियों को समय सारिणी (टाईम टेबल) के साथ साथ महाविद्यालय में उपलब्ध सुविधाओं व समय समय पर आयोजित होने वाली सभी गतिविधियों के संबंध में विस्तृत जानकारी उपलब्ध करवाई जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि महाविद्यालय के बारे में सभी प्रकार की जानकारियां व सूचनाएं महाविद्यालय की वेबसाईट gncsirsa.com पर उपलब्ध करवाई जाती हैं इसलिए सभी विद्यार्थियों को उस वेबसाईट को देखते रहना चाहिए ताकि वह किसी प्रकार की महत्वपूर्ण एवं आवश्यक सूचना से वंचित न रह पाएं। महाविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी डा. हरविंदर सिंह ने यह जानकारी देते हुए बताया कि प्राचार्य डा. संदीप गोयल ने कहा है कि स्नातक प्रथम वर्ष के लिए महाविद्यालय में फिजिकल काउंसिलिंग की प्रक्रिया भी जारी है अतः जीएनसी सिरसा में प्रवेश प्राप्त करने के इच्छुक विद्यार्थी ऑनलाईन फॉर्म भरने के उपरांत महाविद्यालय के मल्टीपर्पज़ हाल में अपने दस्तावेज़ों समेत संबंधित समिति के समक्ष अपनी उपस्थिति दर्ज़ करवाएं।

