Home News Point मंडी डबवाली में पांच दिवसीय श्री राम कथा: दिव्य ज्ञान और भक्ति से गुंजायमान हुआ वातावरण

मंडी डबवाली में पांच दिवसीय श्री राम कथा: दिव्य ज्ञान और भक्ति से गुंजायमान हुआ वातावरण

2 second read
0
0
19

 

समाज उत्थान का संदेश देती श्री राम कथा, मंडी डबवाली में हुआ दूसरा दिवस सम्पन्न

भक्ति, योग और अध्यात्म का संगम: श्री राम कथा के दूसरे दिवस में उमड़ी श्रद्धा

दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान की ओर से 18 नवंबर से लेकर 22 नवंबर तक श्री माता वैष्णो माता मंदिर,वाटर वर्क्स रोड मंडी डबवाली में पाँच दिवसीय श्री राम कथा का आयोजन किया जा रहा है । जिसके द्वितीय दिवस का शुभारंभ श्री सौरव गर्ग और उनकी धर्मपत्नी, उनकी माता जी श्रीमती विनोद गर्ग ने पूजन से किया।

द्वितीय दिवस की सभा में दिव्य गुरु श्री आशुतोष महाराज जी की शिष्या साध्वी सुश्री त्रिपदा भारती जी ने प्रभु श्रीराम जन्म प्रसंग को बहुत ही रोचक व अध्यात्मिक तथ्यों सहित प्रस्तुत किया।साध्वी जी ने कहा कि प्रभु का जन्म व कर्म दिव्य होता है।जिसे हम साधारण बुद्धि के द्वारा नही समझ सकते।प्रभु की प्रत्येक लीला के पीछे आध्यात्मिक रहस्य होते हैं।जिन्हें हम ब्रह्मज्ञान के द्वारा ही समझ सकते है।इसके अतिरिक्त साध्वी जी ने बताया श्री राम का जीवन चरित्र मानव के उत्थान का मार्ग प्रशस्त करता है।हमारे समाज को उनसे प्रेरणा लेने की जरूरत है।किन्तु आज हमारा समाज ऐसे उत्तम चरित्र को भूलकर निकृष्टता का अनुसरण कर रहा है।

जिसका परिणाम आप टूटते बिखरते परिवारों के रूप में ,दिशाहीन युवाओं के रूप में व दम तोड़ती मानवता के रूप में स्पष्ट देख सकते हैं।इसलिए अगर हम एक सुंदर सभ्य व श्रेष्ठ समाज की परिकल्पना को साकार करना चाहते है तो हमें श्रीराम जी के चरित्र को अपने जीवन में उतरना होगा और ऐसा अध्यात्म ज्ञान की दीक्षा को प्राप्त करके ही संभव हो सकता है।जब एक पूर्ण गुरु का आगमन हमारे जीवन में होता है तो वह हमें ब्रह्मज्ञान की दीक्षा देते है।यही अध्यात्म हमारी भारतीय संस्कृति का भी आधार रहा है।जहां अन्य देशों की संस्कृतियाँ भोग पर आधारित है।

वहीं हमारी भारतीय संस्कृति योग और अध्यात्म से संपन्न है। इसलिए अगर हम जीवन में उत्कर्ष प्राप्त करना चाहते है तो पुनः हमें अपनी संस्कृति के साथ जुड़ना होगा। इसके अतिरिक्त कथा में सुमधुर भजनों का गायन भी किया गया ।कथा का समापन डॉक्टर केवी सिंह(एक्स ओएसडी टू सीएम),श्री इंद्र जैन(प्रदेश सचिव हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल),श्री दीपक गर्ग(एमसी वार्ड नम्बर 2),श्री हरबंस लाल बंसल,श्री अनिल कुमार बंसल,श्री मोहन लाल कौशिक,श्री अरुण जिंदल,श्री हरबंस लाल ग्रोवर,श्री वरुण मित्तल,श्री विजय बंसल(होली के रंग मैया के संग),श्री प्रदीप कुमार ग्रोवर और उनकी धर्मपत्नी,स्वामी ज्ञानेशानंद,स्वामी दामोदरानंद द्वारा प्रभु की पावन आरती से किया गया ।

tothepointshaad

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

निष्ठा, कर्मठता व समर्पण भाव की मिसाल थे सुरजीत रेणू: कॉमरेड विर्क सुरजीत रेणू की स्मृति में हुई श्रद्धांजलि सभा

सिरसा: 24 जनवरी: ‘साहित्यिक सामाजिक सरोकारों को समर्पित सुरजीत सिंह रेणू का असामयिक …