Home News Point महान लक्ष्य को केंद्रित कर अपने मुकाम को हासिल करें विद्यार्थी: प्राचार्य डा. संदीप गोयल

महान लक्ष्य को केंद्रित कर अपने मुकाम को हासिल करें विद्यार्थी: प्राचार्य डा. संदीप गोयल

6 second read
0
0
90

जीएनसी सिरसा में संपन्न हुआ आगाज़-2024 कार्यक्रम
सिरसा: 3 अगस्त: महान लक्ष्य की तरफ़ ध्यान केंद्रित करने से ही ऊँचा मुकाम हासिल किया जा सकता है। विद्यार्थी जीवन में सख़्त मेहनत और दृढ निश्चय से ही बुलंदियों को छुआ जा सकता है। यह विचार प्राचार्य डा. संदीप गोयल ने राजकीय नैशनल महाविद्यालय, सिरसा में नवसत्र 2024-25 में स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश अर्जित करने वाले विद्यार्थियों के लिए आयोजित इंडक्शन प्रोग्राम ‘आगाज़-2024’ के दौरान अपने अध्यक्षीय संबोधन में व्यक्त किए।

उन्होंने कहा कि गहन अध्ययन के साथ साथ कक्षाओं में विद्यार्थियों की उपस्थिति व निरंतरता अनिवार्य है। शीर्ष की संभावना, उद्भावना की स्वतन्त्रता, सजगता, सशक्तिकरण से ही सपनों की पूर्ति का मार्ग प्रशस्त हो सकता है। डा. संदीप गोयल ने कहा कि इस महाविद्यालय को यह गर्व है कि यहां से शिक्षा प्राप्त लोग आज समाज के हर क्षेत्र में ख्याति अर्जित करते हुए शीर्ष पदों पर विराजमान हैं। उन्होंने महाविद्यालय में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए उनका आह्वान किया कि वह अनुशासन में रहते हुए अपनी जन्मभूमि से जुड़े रहकर लग्न और परिश्रम से जीवन में सफलता हासिल करने की ओर सदैव प्रयासरत रहें। डा. संदीप गोयल ने इस अवसर पर विद्यार्थियों को विश्वास दिलाया कि इस महाविद्यालय परिवार का हर सदस्य कर्त्तव्यपरायणता का संकल्प लेते हुए विद्यार्थियों के व्यक्तित्व के सर्वांगीण विकास हेतु सदैव तत्पर दिखाई देगा। महाविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी डा. हरविंदर सिंह ने यह जानकारी देते हुए बताया कि भूगोल विभागाध्यक्ष डा. सज्जन कुमार के संयोजन में आयोजित इस कार्यक्रम का आगाज़ प्राचार्य डा. संदीप गोयल व कॉलेज कौंसिल के सदस्यों द्वारा शिक्षा की देवी सरस्वती के समक्ष ज्योत प्रज्वलन, माल्यार्पण, महाविद्यालय के ध्येय गीत एवं सांस्कृतिक समिति प्रभारी डा. स्मृति कम्बोज, डा. अनुदीप गोयल एवं तबला वादक कर्मवीर के सान्निध्य में बबिल, विशाखा, सूरज एवं विशाल द्वारा महाविद्यालय बैंड की प्रस्तुति से हुआ। कार्यक्रम के दौरान उदयपाल ने एकल नृत्य की ख़ूबसूरत व भावपूर्ण प्रस्तुति दी। इंडक्शन मीट में सर्वप्रथम डा. नवीन मक्कड़, कुलदीप अरोड़ा एवं सुनील कुमार द्वारा निर्मित महाविद्यालय कैंपस के बारे में जानकारी प्रदान करती दस्तावेज़ी वीडियो क्लिप प्रदर्शित की गई। तत्पश्चात डा. नवीन मक्कड़ ने समय सारिणी व महाविद्यालय की सत्र 2024-25 की गतिविधियों के कैलंडर से अवगत करवाया। उन्होंने नाम कट जाने की प्रक्रिया व अनुपस्थिति जुर्माने संबंधी भी जानकारी प्रदान की। इस इंडक्शन मीट में डा. विवेक गोयल ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के विभिन्न आयामों व प्रवेश एवं विश्वविद्यालय से संबंधित कार्यों; डा. जीत राम शर्मा ने राष्ट्रीय सेवा योजना, नशा मुक्ति जागरूकता एवं बस पास; प्रो. शेर सिंह ने एनसीसी, कैंटीन एवं वीटा बूथ; डा. स्मृति कम्बोज ने सांस्कृतिक व सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों; डा. हरविंदर सिंह ने पुस्तकालय; डा. मीत ने महिला प्रकोष्ठ व यौन उत्पीड़न; डा. बलदेव सिंह ने खेलकूद संबंधी गतिविधियों; डा. गुरनाम सिंह ने विभिन्न छात्रवृत्तियों, मेंटरशिप व काउन्सिलिंग प्रकोष्ठ; डा. साक्षी मेहता ने प्लेसमेंट प्रकोष्ठ व वार्षिक इंटर्नशिप; डा. कृष्ण गोपाल ने सामान्य अनुशासन, आचार संहिता, परिचय-पत्र, ऐंटी रैगिंग व साईकल स्टैंड; डा. सत्यपॉल ने औषधालय, स्वास्थ्य मुद्दों व शैक्षणिक भ्र्मण; प्रो. हरजिंदर सिंह ने छात्र शिकायत निवारण, प्रो. राम कुमार ने वोट बनवाए जाने और डा. हरविंदर कौर ने कन्या छात्रावास के संबंध में विस्तृत जानकारियां प्रदान कीं। आगाज़-2024 कार्यक्रम के अंत में इंडक्शन मीट के प्रभारी डा. सज्जन कुमार ने सभी उपस्थितजन के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन महाविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी डा. हरविंदर सिंह ने किया। इस आगाज़-2024 कार्यक्रम का समापन राष्ट्र गान की प्रस्तुति से हुआ। इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त शिक्षक, गैर-शिक्षक स्टाफ सदस्यों व स्नातक प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों ने अपनी सक्रिय उपस्थिति दर्ज़ करवाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

अखिल भारतीय सेवा संघ द्वारा दूसरा विशाल निशुल्क आंखों की जांच एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर आयोजित – 250 मरीजों की हुई जांच, 50 तक मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चयनित

  डबवाली शहर की सामाजिक संस्था अखिल भारतीय सेवा संघ द्वारा रविवार को कॉलोनी रोड स्थित…