Home News Point गुरु नानक कॉलेज किलियांवाली में आज कॉलेज के शारीरिक शिक्षा विभाग द्वारा कॉलेज स्पोर्ट्स कमेटी के तत्वाधान में महान हॉकी खिलाड़ी स्व. मेजर ध्यानचंद को समर्पित राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया गया। इस विशेष अवसर पर कॉलेज विद्यार्थियों के इंटरस्ट्रीम बैडमिंटन मैच आयोजित किए गए। 

गुरु नानक कॉलेज किलियांवाली में आज कॉलेज के शारीरिक शिक्षा विभाग द्वारा कॉलेज स्पोर्ट्स कमेटी के तत्वाधान में महान हॉकी खिलाड़ी स्व. मेजर ध्यानचंद को समर्पित राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया गया। इस विशेष अवसर पर कॉलेज विद्यार्थियों के इंटरस्ट्रीम बैडमिंटन मैच आयोजित किए गए। 

2 second read
0
0
38
गुरु नानक कॉलेज किलियांवाली में आज कॉलेज के शारीरिक शिक्षा विभाग द्वारा कॉलेज स्पोर्ट्स कमेटी के तत्वाधान में महान हॉकी खिलाड़ी स्व. मेजर ध्यानचंद को समर्पित राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया गया। इस विशेष अवसर पर कॉलेज विद्यार्थियों के इंटरस्ट्रीम बैडमिंटन मैच आयोजित किए गए।
मैचों के पश्चात शारीरिक शिक्षा विषय के विद्यार्थियों को कॉलेज सेमिनार हाल में “खेल में रहो, खेल खेलो” विषय पर बोलते हुए कॉलेज प्राचार्य डॉ. सुरेंद्र सिंह ठाकुर ने बताया कि आजकल हम अनावश्यक मानसिक तनाव का शिकार होते जा रहे हैं जिस वजह से हमें हमारे जीवन में विभिन्न कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है| हमारे जीवन में अलग-अलग विषयों जैसे खेल, सांस्कृतिक गतिविधियों और शैक्षणिक कार्यक्रम का हमारे बौद्धिक और सामाजिक विकास में महत्वपूर्ण स्थान है |आज के समय में हम मोबाइल के युग को देखते हुए बचपन से ही तनाव का शिकार हो जाते हैं जिस वजह से हमारे शारीरिक और मानसिक विकास में रुकावट बनने लग जाती है| सरकार हमारे देश में विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन करके बचपन से ही हमारे नागरिकों को अलग-अलग क्षेत्र में विकसित करने के हर संभव प्रयास कर रहे हैं |भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहा कार्यक्रम खेलो इंडिया इनमें से एक है | उन्होंने विद्यार्थियों को क्विज, यूथ फेस्टिवल और ऐसे इवेंट्स में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की प्रेरणा दी और कहा की सभी विद्यार्थी अपने जीवन में मोबाइल का उचित उपयोग करके अपने जीवन में सफल बनने का प्रयास करें|
कॉलेज स्पोर्ट्स कमेटी कोऑर्डिनेटर असि. प्रो. मानिक जिंदल ने बताया कि कालेज प्रत्येक वर्ष अपने शारीरिक शिक्षा विषय के विद्यार्थियों और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए इस दिवस का आयोजन करता है। स्पोर्ट्स कमेटी मेंबर असि.प्रो हरबख्श सिंह ने आज हुए बैडमिंटन मैच का परिणाम घोषित करते हुए बताया कि लड़कियों के इंटर स्ट्रीम बैडमिंटन मैच में कामर्स संकाय की जेसिका और रूहानी की टीम विजेता रही व लड़कों के मैच में कामर्स संकाय के ही भूपेंद्र और हिमांशु की टीम विजेता रहे। प्राचार्य व स्पोर्टस कमेटी ने आज की प्रतियोगिता में विजेता विद्यार्थियों को मैडल देकर सम्मानित किया व उन्हें हार्दिक बधाई दी।
कार्यक्रम को सफल बनाने में विशेष सहयोग करने के लिए अंत में मंच संचालन करते हुए असि. प्रो. आशीष बागला ने प्राचार्य डॉ. ठाकुर और स्पोर्ट्स कमेटी का हार्दिक धन्यवाद किया। इस अवसर पर कॉलेज हाल में प्रतियोगिता के समय ऐसो. प्रो. अमित बहल एवं सेमिनार हॉल में ऐसो. प्रो. डॉ सीमा रानी भी विशेष तौर पर उपस्थित थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

एपेक्स लेडीज क्लब का ‘पक्षी मित्र अभियान’ – संवेदनशील पहल

एपेक्स लेडीज क्लब का ‘पक्षी मित्र अभियान’ – संवेदनशील पहल भीषण गर्मी के इस दौर में, जब धरत…