Home News Point सड़क सुरक्षा की दिशा में वरच्युस क्लब की सराहनीय पहल, बढ़ती धुंध को देखते हुए 1000 वाहनों पर लगाए रिफ्लेक्टर

सड़क सुरक्षा की दिशा में वरच्युस क्लब की सराहनीय पहल, बढ़ती धुंध को देखते हुए 1000 वाहनों पर लगाए रिफ्लेक्टर

0 second read
0
0
40
डबवाली।
सर्दियों के मौसम में बढ़ती धुंध और कम दृश्यता के कारण होने वाली सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से सामाजिक संस्था वरच्युस क्लब द्वारा एक सराहनीय सड़क सुरक्षा अभियान चलाया गया। अभियान के तहत शहर के प्रमुख गोल चौक पर विभिन्न वाहनों पर 1000 रिफ्लेक्टर लगाए गए, जिससे रात व धुंध के समय वाहनों की दृश्यता बढ़ सके।
इस अवसर पर ट्रैफिक इंचार्ज राजकुमार विशेष रूप से मौजूद रहे। उन्होंने वरच्युस क्लब की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि सर्दियों में घना कोहरा सड़क दुर्घटनाओं का बड़ा कारण बनता है। ऐसे में रिफ्लेक्टर पीछे से आने वाले वाहनों को समय रहते संकेत देते हैं, जो कई बार जीवन रक्षक सिद्ध होते हैं। उन्होंने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने और धुंध के दौरान अतिरिक्त सावधानी बरतने की अपील की। उन्होंने कहा कि वरच्युस क्लब की यह पहल न केवल सड़क सुरक्षा के प्रति समाज को जागरूक करने वाली है, बल्कि अन्य सामाजिक संस्थाओं के लिए भी एक प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत करती है।
क्लब के प्रकल्प प्रमुख मनोज शर्मा ने बताया कि वरच्युस क्लब सदैव सामाजिक सरोकारों और जनहित से जुड़े कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाता रहा है। उन्होंने कहा कि क्लब का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी वाहन चालक धुंध के कारण दुर्घटना का शिकार न हो। इसी सोच के तहत ट्रैक्टर-ट्रॉली, टेंपो तथा अन्य भारी वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाए गए, ताकि सड़क सुरक्षा का दायरा और मजबूत किया जा सके। अभियान के दौरान स्वच्छता का भी विशेष ध्यान रखा गया।

इस मौके पर क्लब सचिव नरेश शर्मा, सदस्य ज्ञानी ज्ञान सिंह, संतोष शर्मा, सोनू बजाज, परमजीत कोचर, रमेश सेठी, भारत वधवा, बीरचंद गुप्ता सहित यातायात पुलिस से जसपाल सिंह, विजय कुमार, मनप्रीत सिंह और शशिकांत शर्मा भी उपस्थित रहे। सभी ने वाहन चालकों को सुरक्षित ड्राइविंग, सीमित गति और धुंध में सावधानी बरतने के प्रति जागरूक किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

निष्ठा, कर्मठता व समर्पण भाव की मिसाल थे सुरजीत रेणू: कॉमरेड विर्क सुरजीत रेणू की स्मृति में हुई श्रद्धांजलि सभा

सिरसा: 24 जनवरी: ‘साहित्यिक सामाजिक सरोकारों को समर्पित सुरजीत सिंह रेणू का असामयिक …