भाई कन्हैया आश्रम में तीज महोत्सव मनाया गया जिसमें आश्रम में रह रही महिलाएं वह बच्चियां इस महोत्सव का हिस्सा बनी महिलाओं व बच्चियों ने मेहंदी लगाकर वह एक दूसरे को चूड़ियां पहना कर इस त्यौहार का स्वागत किया

इस महोत्सव के दौरान आश्रम में एक कार्यक्रम भी आयोजित किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर श्रीमती अनुराधा CJM (DLSA) सिरसा वह विशिष्ट अतिथि के तौर पर श्रीमती रीना सेठी अध्यक्षा, नगर पालिका (सिरसा) ने शिरकत की। आश्रम में रह रहे बच्चों ने बड़े प्यार के साथ उनका स्वागत किया और उन्हें तीज के त्यौहार की शुभकामनाएं दी।

आश्रम में तीज के त्योहार पर के कार्यक्रम भी रखा गया था जिसने आश्रम में रह रहे बच्चों महिलाओं वह बच्चियों ने अपनी अपनी प्रस्तुति से सबका ध्यान अपनी और आकर्षित किया । कन्हैया परिवार के सदस्यों( दिव्यांग बच्चो)की शानदार प्रस्तुति देखकर कोई यह नहीं कह सकता था कि यह सभी किसी भी कारण से किसी से पीछे हैं। श्रीमती अनुराधा जी वह श्रीमती रीना सेठी जी ने भी महिलाओं के साथ नृत्य किया और झूला झूलकर सभी के साथ अपना समय बिताया । श्रीमती अनुराधा जी ने तीज महोत्सव की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मैं बहुत भाग्यशाली हूं की आश्रम के सदस्यों ने मुझे इस तीज के पर्व पर मुझे अपनी खुशी का एक हिस्सा बनाया है। हम सबको को त्योहार के दिनों में कन्हैया परिवार की खुशियों में शामिल होना चाहिए। और आज मुझे ये मौका मिला हैं मैं खुद को बहुत ही खुशनसीब समझती हूं। आश्रम के प्रमुख सेवादार गुरविंदर सिंह ने सभी को तीज की हार्दिक शुभकामनाए दी । और मुख्यातिथि श्रीमती अनुराधा जी श्रीमती रीना सेठी जी का आश्रम में आने पर धन्यवाद किया। इस मौके पर आश्रम के प्रमुख सेवादार सरदार गुरविंदर सिंह सचिव ऋषि पाल जिंदल, सेवादार मेघनाध शर्मा, श्री मति गीता कथूरिया,श्री मति गुरप्रीत कौर DCPO (सिरसा)भी मौजूद थे।

