Home News Point अखिल भारतीय सेवा संघ द्वारा दूसरा विशाल निशुल्क आंखों की जांच एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर आयोजित – 250 मरीजों की हुई जांच, 50 तक मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चयनित

अखिल भारतीय सेवा संघ द्वारा दूसरा विशाल निशुल्क आंखों की जांच एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर आयोजित – 250 मरीजों की हुई जांच, 50 तक मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चयनित

0 second read
0
0
1

 

डबवाली शहर की सामाजिक संस्था अखिल भारतीय सेवा संघ द्वारा रविवार को कॉलोनी रोड स्थित बागला आंखों के अस्पताल में दूसरा विशाल निशुल्क आंखों की जांच एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर आयोजित किया गया। शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि शाम लाल जिंदल एवं उनकी धर्मपत्नी ने ज्योति प्रज्ज्वलित कर किया।

ं कार्यक्रम में संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. इंद्र गोयल, प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष मुकेश वर्मा, प्रांतीय महासचिव आकाश सैन जेके, सिरसा शाखाध्यक्ष सूरज बांसल, डॉ. के.वी. सिंह (पूर्व ओएसडी, मुख्यमंत्री हरियाणा), अरुण जिन्दल सीए, अंतर्राष्ट्रीय सर्व समाज वेलफेयर संगठन भारत के चेयरमैन कुलवीर शांत इंसा, अध्यक्ष सुदेश कुमार आर्य, गौसेवक सुमित मिढ़ा तथा अजय छाबड़ा ने विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की।

अपने संबोधन में डॉ. इंद्र गोयल ने मौन साधना के दौरान प्राप्त अनुभवों को साझा करते हुए आत्मिक शांति और सेवा भाव के महत्व पर प्रकाश डाला। वहीं डॉ. के.वी. सिंह ने समाज सेवा और स्वास्थ्य जागरूकता से जुड़े विचार रखे।

शिविर में डॉ. एम.एल. बागला सहित बाहर से आए नेत्र विशेषज्ञों ने मरीजों की आंखों की जांच की, आवश्यक दवाइयां वितरित कीं तथा आंखों की देखभाल और सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए।

राष्ट्रीय संगठन मंत्री एवं प्रोजेक्ट चेयरमैन डॉ. राजेन्द्र गर्ग ने बताया कि शिविर में लगभग 250 मरीजों की ओपीडी की गई, जबकि 40 से 50 मरीजों को मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चयनित किया गया है। उन्होंने बताया कि चयनित मरीजों के ऑपरेशन मंगलवार से शुरू किए जाएंगे। शिविर का समापन समारोह 14 जून को ओम होटल में आयोजित होगा।

इस अवसर पर वरिष्ठ सदस्य विजयंत शर्मा, प्रांतीय उप सचिव डॉ. मोहिंदर बांसल, महासचिव डॉ. धर्मपाल मित्तल, कोषाध्यक्ष मनीष बांसल, उपाध्यक्ष सुमित कामरा, संरक्षक सुमित अनेजा (पार्षद), उप कोषाध्यक्ष सुभाष मेहता, सदस्य हैप्पी मोंगा, सलाहकार गौरव शर्मा, डॉ. अजय गुप्ता, महिला शाखा सचिव उर्वशी तथा विक्की सिरसवाल सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

डॉ. राजेंद्र गर्ग ने बताया कि इस अवसर पर एमएस न्यूज चैनल के मनोज सिरसवाल ने संगठन की सदस्यता भी ग्रहण की। कार्यक्रम के अंत में शाखा अध्यक्ष राकेश बांसल ने सभी अतिथियों, चिकित्सकों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

सेवा और नेतृत्व के नए संकल्प के साथ लेडिज अपैक्स क्लब का पद ग्रहण एवं सदस्यता शपथ ग्रहण समारोह संपन्न।* *मीरा जग्गा पुनः प्रधान, सात नए सदस्य शामिल। लाइफ गवर्नर अपैक्सियन एस. एस.जौड़ा ने दिलाई शपथ।

  डबवाली। लेडीज़ एपेक्स क्लब (लेडिज) की आम सभा एक स्थानीय रेस्टोरेंट में उत्साहपूर्ण …