Home News Point सम्राट विक्रमादित्य अस्पताल में रिटायर्ड सर्जन डॉ. टी.आर. मित्तल की सेवाएं आज से शुरू

सम्राट विक्रमादित्य अस्पताल में रिटायर्ड सर्जन डॉ. टी.आर. मित्तल की सेवाएं आज से शुरू

0 second read
0
0
761

डबवाली शहर के कॉलोनी रोड स्थित श्री अन्नपूर्णा हनुमान मंदिर के समीप स्थित सम्राट विक्रमादित्य अस्पताल में रिटायर्ड सर्जन डॉ. टी.आर. मित्तल की सेवाएं शुरू हो गई हैं। शुक्रवार की सुबह 10 बजे आयोजित एक साधारण कार्यक्रम के दौरान डॉ. मित्तल ने अपनी सेवाओं का शुभारंभ किया। इस मौके सम्राट विक्रमादित्य अस्पताल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष सीए अरुण जिंदल व सचिव नीरज जिंदल ने कहा कि डॉ. टी.आर. मित्तल सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक ओपीडी करेंगे। इससे शहरवासियों को बढिय़ा उपचार व उत्तम स्वास्थ्य लाभ मिलेगा। श्री जिंदल ने बताया कि जिस प्रकार होम्योपेथी पद्धति से स्थानीय लोग ही नहीं बल्कि इलाके के लोग फायदा उठा रहे हैं उन्हें आशा है कि डॉ. मित्तल की सेवाएं मिलने से शहरवासियों को ओर भी लाभ होगा। डॉ. मित्तल ने बताया कि उन्होंने एक सर्जन के तौर पर पानीपत, हांसी, फतेहाबाद सहित डबवाली में अपनी सेवाएं दी और विगत वर्ष सितंबर में डबवाली से ही रिटायर्ड हुए। उन्होंने बताया कि अब वह सम्राट विक्रमादित्य अस्पताल में अपनी सेवाएं देंगे। उनके साथ फार्मासिस्ट जसवंत कुमार व एक महिला सहायक भी कार्य करेंगे। सचिव नीरज जिंदल ने बताया कि इस सप्ताह ओपीडी व दवाइयां बिल्कुल निशुल्क होंगी जबकि आगामी माह 1 जुलाई से ओपीडी की फीस मात्र 50 रूपये होगी। जिसमें पांच दिनों की दवाई फ्री दी जाएगी। जिक्रयोग है कि सम्राट विक्रमादित्य अस्पताल विगत पांच दशकों से शहरवासियों की सेवा करता आ रहा है और इस अस्पताल में होम्योपेथी क्लिनिक पिछले 40 वर्षों से निरंतर चल रहा है। जिसमें वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. जगतार सिंह हरचंद अपनी सेवाएं दे रहे हैं। इस मौके डॉ. जे.एस. हरचंद, श्रीमती कंचन हरचंद, श्रीमती पुष्पा जिंदल, सुदेश कुमार आर्य, डॉ. महेश बांसल, डॉ. राज कपूर, हंसराज गोयल, सुदर्शन मित्तल, कुलदीप गोरीवाला, सुरेंद्र बांसल, विनोद सचदेवा सहित कई अन्य मौजूद रहे।
—–

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

एपेक्स लेडीज क्लब का ‘पक्षी मित्र अभियान’ – संवेदनशील पहल

एपेक्स लेडीज क्लब का ‘पक्षी मित्र अभियान’ – संवेदनशील पहल भीषण गर्मी के इस दौर में, जब धरत…