Home updates भाई कन्हैया आश्रम में गुरुपर्व के उपलक्ष में  सेमिनार आयोजित

भाई कन्हैया आश्रम में गुरुपर्व के उपलक्ष में  सेमिनार आयोजित

4 second read
0
0
62
भाई कन्हैया आश्रम में गुरुपर्व के उपलक्ष में  सेमिनार आयोजित
आज दिनाक 22.11.2021 को भाई कन्हैया आश्रम में गुरुपर्व के उपलक्ष में एक सेमिनार आयोजित किया गया जिसमें प्रथम गुरु गुरु नानक देव जी के जीवन के लक्ष्य उनके द्वारा दिए गए उपदेशों पर विचार विमर्श किया गया।
इस समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर श्री मलकीत सिंह खोसा (एडवोकेट) व विशिष्ट अतिथि के तौर पर सरदार रघुवीर सिंह सग्गू  उपस्थित हुए।आश्रम के बच्चो ने उनको फूल देकर उनका स्वागत किया। इस मौके पर C.M.K राजेंद्रा और J.C.D से भी छात्र व छात्राएं उपस्थित हुए और आश्रम में रह रहे बच्चों पुरुषों व बजुर्गो की देखरेख और उनको दी जाने वाली सुविधाओं की जानकारी ली।
आश्रम के प्रमुख सेवादार सरदार गुरविंदर सिंह जी ने सभी आए हुए अतिथिगणों का स्वागत किया। प्रमुख वक्ता श्री अवनीश कालड़ा जी ने गुरु नानक देव जी   द्वारा दिए गए उपदेशों पर प्रकाश डाला। मुख्य अतिथि श्री मलकीत सिंह खोसा जी भाई कन्हैया परिवार को समारोह में आमंत्रित करने पर आश्रम के सेवादारों का आभार व्यक्त किया और उन्होंने आश्रम में दी जाने वाली सेवाओं की सराहना की।
समारोह के अंत में आए हुए मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि को भाई कन्हैया परिवार के प्रमुख सेवादार गुरविंदर सिंह द्वारा सम्मान पत्र भेंट किया गया स्कूलों व कॉलेजों से आए हुए शिक्षकगणों को भी कन्हैया परिवार द्वारा सम्मानित किया गया। इस मौके पर आश्रम के प्रमुख सेवादार गुरविंदर सिंह व ट्रस्ट के सचिव श्री ऋषि पाल जिंदल अन्य सेवादार हरदेव सिंह धंजल भी उपस्थित थे

image.pngimage.pngimage.png

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

एपेक्स लेडीज क्लब का ‘पक्षी मित्र अभियान’ – संवेदनशील पहल

एपेक्स लेडीज क्लब का ‘पक्षी मित्र अभियान’ – संवेदनशील पहल भीषण गर्मी के इस दौर में, जब धरत…