Home updates अभोली स्थित गुरु नानक इंटरनेशनल अकादमी के प्रांगण में विजय दिवस बड़ी ही खुशी, उत्साह और सम्मान के साथ मनाया गया

अभोली स्थित गुरु नानक इंटरनेशनल अकादमी के प्रांगण में विजय दिवस बड़ी ही खुशी, उत्साह और सम्मान के साथ मनाया गया

1 second read
0
0
59

जी. एन .आई. में बड़े गौरव और सम्मान के साथ मनाया गया विजय दिवस

अभोली स्थित गुरु नानक इंटरनेशनल अकादमी के प्रांगण में विजय दिवस बड़ी ही खुशी, उत्साह और सम्मान के साथ मनाया गया। विजय दिवस के सम्मान में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। प्रार्थना सभा में बच्चों ने ‘वंदे मातरम’ गीत गाकर 1971 के युद्ध में अपने पराक्रम से जीत हासिल करने वाले वीर सैनिकों को कोटि-कोटि नमन किया।

कक्षा ग्यारहवीं से सुखमन ने विजय पर्व के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि हर साल 16 दिसंबर का दिन विजय दिवस या विक्ट्री डे के रूप में मनाया जाता है ।इस दिन राष्ट्र के उन सैनिकों को श्रद्धांजलि दी जाती है। जिन्होंने 1971 के युद्ध में अपने देश के लिए प्राणों की आहुति दे दी थी। इसलिए16 दिसंबर 1971 से आज तक हम इस दिन को विजय दिवस के रूप में मनाते आ रहे हैं।यह दिन वीर सैनिकों के शौर्य को सलाम करने का दिन है।
इस गौरवशाली अवसर पर प्रधानाचार्या जी ने बच्चों को विजय दिवस की बधाई देते हुए कहा कि 16 दिसंबर 1971 की ऐतिहासिक जीत की खुशी, आज भी हर देशवासी के मन को उमंग से भर देती है। यह दिन मां भारती के वीरों की विजय गाथा का दिन है। हमें भी इन वीरों से प्रेरणा लेते हुए, अपने देश के सम्मान और गौरव के लिए आगे बढ़ते रहना हैं।
इस अवसर पर स्कूल प्रबंधक कमेटी सदस्य श्रीसुभाष बजाज, गुलशन बजाज, व करण बजाज भी उपस्थित रहे और सभी को विजय दिवस की बहुत-बहुत शुभकामनाएं दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

test

test …