Home News Point 14 अक्टूबर को Drug Awareness and Eradication’ पर मिनी मैराथन का आयोजन

14 अक्टूबर को Drug Awareness and Eradication’ पर मिनी मैराथन का आयोजन

9 second read
0
0
117

एलुमनाई एसोसिएशन गुरु नानक कॉलेज किलियांवाली द्वारा श्री नीरज जिंदल की अध्यक्षता में 14 अक्टूबर 2023 को सुबह 6:00 बजे ‘ Drug Awareness and Eradication’ पर मिनी मैराथन का आयोजन किया जा रहा है। इस हेतु चार सदस्यों की एक कोर कमेटी का गठन किया गया है जिसके अध्यक्ष CA मनीष बांसल, उपाध्यक्ष श्री परमजीत कोचर, मेंबर श्री इंदू भूषण मुरेजा व मेंबर श्री नवीन नागपाल हैं। उन्होंने बताया कि आयोजन के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं कर ली गई हैं।

मैराथन का आयोजन डबवाली व लंबी पुलिस के कुशल मार्गदर्शन में किया जा रहा है। इस मैराथन का रूट गुरु नानक कॉलेज किल्लियांवाली-डबवाली राउंडअबाउट- गुरु नानक कॉलेज किल्लियांवाली होगा। नशीली दवाओं के उन्मूलन के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए एसबीआई किल्लियांवाली द्वारा ड्रग्स एंड्स ड्रीम्स स्लोगन वाली विशेष टी-शर्ट स्पॉन्सर की है। प्रतिभागियों की रिफ्रेशमेंट को बांसल मिल्क सेंटर और इंडियन एग्रो द्वारा स्पॉन्सर किया गया है। प्रतिभागियों की देखभाल सुनिश्चित करने के लिए श्री राम एम्बुलेंस सेवा द्वारा दो एम्बुलेंस की सुविधा प्रदान की जाएगी। सभी प्रतिभागियों को भागीदारी का प्रमाण पत्र दिया जाएगा। इस अवसर पर डीएसपी डबवाली और डीएसपी लंबी मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। पुरुष, महिला एवं वरिष्ठ नागरिक प्रत्येक वर्ग से एक-एक विजेता को मुख्य अतिथि द्वारा मोमेंटो देकर सम्मानित किया जायेगा। एलुमनाई एसोसियेशन के सचिव CA श्री एम.एल. ग्रोवर ने बताया कि मैराथन के सफल आयोजन के लिए एलुमनाई एक्जीक्यूटिव कमेटी व कोर कमेटी द्वारा विभिन्न बैठकों का आयोजन किया गया। इस मैराथन की त्यारियो को अंतिम रूप देने के लिए एक्जीक्यूटिव मेंबर्स की आगामी बैठक 12अक्टूबर को 10 बजे कॉलेज परिसर में रखी गई है। मैराथन का आयोजन कॉलेज प्राचार्य डॉ. सुरिंदर सिंह ठाकुर के पूर्ण सहयोग से किया जा रहा है To The Point Shaad

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

एपेक्स लेडीज क्लब का ‘पक्षी मित्र अभियान’ – संवेदनशील पहल

एपेक्स लेडीज क्लब का ‘पक्षी मित्र अभियान’ – संवेदनशील पहल भीषण गर्मी के इस दौर में, जब धरत…