Home updates “इरादे कुछ बेहतर करने के.”………..संगठन का उद्देश्य हरा भरा हो शहर…असीम बांसल

“इरादे कुछ बेहतर करने के.”………..संगठन का उद्देश्य हरा भरा हो शहर…असीम बांसल

1 second read
0
0
7

अग्रवाल युवा संगठ ने वार्ड 4 में लगाए फल और फूलदार पौधे

पर्यावरण संरक्षण का जज्बा और शहर को हरा भरा बनाने का उदेश्य लेकर चल रही अग्रवाल युवा संगठन (रजि.) डबवाली के सदस्य पूरे उत्साह और लग्र के साथ शहर केे विभिन्न इलाकों में पौधारोपण के कार्य को जारी रखे हुए हैं। इसी कड़ी में अग्रवाल युवा संगठन द्वारा गठित वर्किंग कमेटी के सदस्यों ने प्रधान असीम बांसल की अध्यक्षता में इस अभियान की कड़ी में रविवार को वार्ड-4 में स्थित नगर परिषद कार्यालय, प्राइमरी स्कूल व एपीआरओ कार्यालय के आस-पास के क्षेत्र में विभिन्न फूलदार पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी सजगता का परिचय दिया। सभी पौधों को अमूल्य गर्ग के सहयोग से एचीडीएफसी बैंक द्वारा उपलब्ध करवाए गए सुरक्षा कवच से सुरक्षित किया गया तो वहीं सदस्यों ने परवरिश का भी संकल्प लिया। अग्रवाल युवा संगठन के प्रधान ने वर्किंग कमेटी के सदस्यों द्वारा किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि संगठन का मुख्य उदेश्य पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना है और जब से संगठन का गठन किया गया है तब से शहर के विभिन्न इलाकों में सैंकड़ो पौधे लगाए गए है और उनकी परवरिश भी संगठन के सदस्यों द्वारा प्राथमिकता से की जा रही हैं। उन्होंने शहर के लोगों से अपील करते हुए कहा है कि जहां भी पौधे लगाने की आवश्यकता महसूस हो तो इसकी जानकारी संगठन को दें। संगठन द्वारा उस स्थान पर प्राथमिकता से पौधा रोपण किया जाएगा।

इस अवसर पर रॉकी बांसल, डिम्पल गोयल,ललित गोयल,तुषार गोयल,साहिल गर्ग,राहुल गर्ग,करण गर्ग,ललित सिंगला, मोहिंदर बांसल,दीपक बांसल, गोगी बांसल, कर्नल गर्ग,पुष्प गर्ग,संजू गर्ग आदि ने बहुत ही शानदार भूमिका निभाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

एपेक्स लेडीज क्लब का ‘पक्षी मित्र अभियान’ – संवेदनशील पहल

एपेक्स लेडीज क्लब का ‘पक्षी मित्र अभियान’ – संवेदनशील पहल भीषण गर्मी के इस दौर में, जब धरत…