विश्व युवा कौशल दिवस के अवसर पर स्थानीय एचपीएस सीनियर सेकन्डेरी स्कूल में एक गोष्ठी का आयोजन किया गया| गोष्ठी में विद्यालय निदेशक एवं प्राचार्य आचार्य रमेश सचदेवा ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि विश्व युवा कौशल दिवस की स्थापना संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा 11 नवम्बर 2014 को की गयी थी। महासभा ने 15 जुलाई को विश्व युवा कौशल दिवस के रूप में मनाये जाने की घोषणा की। सभी देशों से यह आग्रह किया गया कि वे अपने देश में युवाओं को कौशल विकास में सहायता प्रदान करें ताकि ये युवा आगे चलकर बेहतर राष्ट्र के निर्माण में योगदान दे सकें।
भारत में, प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू की गई “कौशल भारत” अभियान के रूप में चिह्नित किया गया है। इस दिवस को समस्त विश्व युवाओ मैं कौशल विकास के अवसर लाने हेतु अधिक से योजनाओ और नए कौशल पाठ्यक्रम को सरकारी नीतियों मैं लाना चाहता हैं, ताकि देश के युवाओ मैं कौशलता की अधिकाधिक बढोतरी की जा सके और रोजगार के अवसर को बढाया जा सके।

परंतु इसके साथ-ही-साथ विद्यार्थियों के लिए युवा कौशल दिवस का अर्थ है कि अपने अंदर के गुणों को विकसित कर सफलता प्राप्त करना|
आचार्य रमेश सचदेवा ने विद्यार्थियों को 10 कौशल क्रियाओं के बारे में जानकारी दी और बताया कि ये वो दस मंत्र हैं जिनकी पालन करने वाला और दैनिक जाप करना वाला सदैव सर्वश्रेष्ठ कहलता है और उसके दरवाजे पर सफलता स्वयं आकर दस्तक देती है| उनके द्वारा बताए गए दस मूल मंत्र हैं
- रीडिंग
- लर्निंग
- प्रॉबलम सोलविंग रवैया
- व्यक्त करने की क्षमता
- बातचीत की कला
- कब चुप रहना है
- स्वयं प्रेरित बने
- जिज्ञासु बने
- समय पालन सीखें
- बड़ी प्रक्रिया को छोटे छोटे हिस्सों में बांटना सीखें कोरोना काल में अनेकों युवाओं ने अपने-अपने कौशल को विकसित कर लजवाब उदाहरण प्रस्तुत किए| कोई होटल मालिक बन बैठा तो कोई टेलर, कोई ऑनलाइन टीचर तो कोई ऑनलाइन बेकरी चलाने लगे| बस अपने अंदर के गुणों को विकसित करना है और आगे बढ़ना है यही है मूल मंत्र सफलता का और आगे बढ़ने का|
RAMESH SACHDEVA
(Principal)
HPS SENIOR SECONDARY SCHOOL,
SHERGARH (M.DABWALI)-125104
DIST. SIRSA (HARYANA) – INDIA
CBSE Aff. No. 530857 & School No, 40826
+91-1668-229327,230327
+91-94169-25427
HERE DREAMS ARE TAKING SHAPE
hpsshergarh.com
“A SCHOOL WHERE LEARNING & STUDYING @ SPEED OF THOUGHTS”

