Home updates रेड क्रॉस सोसायटी सिरसा द्वारा चौधरी देवी लाल यूनिवर्सिटी सिरसा के मल्टीपरपज हॉल में एक भव्य आयोजन में डॉक्टर नवीन कुमार नागपाल को उनके द्वारा किए गए 98 बार रक्तदान के लिए विशेष तौर से सम्मानित किया

रेड क्रॉस सोसायटी सिरसा द्वारा चौधरी देवी लाल यूनिवर्सिटी सिरसा के मल्टीपरपज हॉल में एक भव्य आयोजन में डॉक्टर नवीन कुमार नागपाल को उनके द्वारा किए गए 98 बार रक्तदान के लिए विशेष तौर से सम्मानित किया

0 second read
0
0
174

14 जून विश्व रक्तदाता दिवस पर मिला सम्मान

विश्व रक्तदाता दिवस के मौके पर रेड क्रॉस सोसाइटी जिला सिरसा द्वारा चौधरी देवी लाल यूनिवर्सिटी के मल्टीपरपज हॉल में एक भव्य आयोजन किया गया और रक्तदान कैंप भी लगाया गया।


इस भव्य आयोजन में मंडी डबवाली के प्रसिद्ध रक्तदानी डॉक्टर नवीन कुमार नागपाल को उनके द्वारा किए गए 98 बार रक्तदान के लिए विशेष तौर से सम्मानित किया गया यह सम्मान उन्हें चौधरी देवी लाल यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर श्री अजमेर सिंह मालिक ,रजिस्ट्रार श्री रजत बंसल व जिला रेडक्रास सोसाइटी के सेक्रेटरी लाल बहादुर बेनीवाल के हाथों से दिया गया।
गौरतलब है कि श्री नागपाल को पहले भी अंतरराष्ट्रीय राष्ट्रीय और राजकीय सम्मान मिल चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

एपेक्स लेडीज क्लब का ‘पक्षी मित्र अभियान’ – संवेदनशील पहल

एपेक्स लेडीज क्लब का ‘पक्षी मित्र अभियान’ – संवेदनशील पहल भीषण गर्मी के इस दौर में, जब धरत…