बहुत दिन हो गए तुमने कोई चिठ्ठी नही लिखी…..
उसने कहा छोड़ो न रोज फोन पे बात तो हो जाती है ……ओर 4G का जमाना है तुम भी न..
वीडियो कॉल का भी प्रबन्ध है…. फेसबुक wats up भी है ……
इतना सुनते ही मैने उस पुरानी चिठ्ठी को पढा और दरवाजे पे लटकी तार में टाँग दिया…….
कुछ दिनों के बाद तेज हवा के साथ जब खत फड़फड़ाया तो मोबाईल पे घण्टी बजी उधर से आवाज आई …Hello ….बहुत दिन हो गए तुमने कोई बात भी नही की…….
युग बदला है बस इतना सा ….
पहले बात कागज पे लिखी जाती थी
आज बात कान में की जाती है

