Home News Point खेलकूद से पैदा होती है अनुशासन की भावना: डा. संदीप गोयल

खेलकूद से पैदा होती है अनुशासन की भावना: डा. संदीप गोयल

0 second read
0
0
94

जीएनसी सिरसा में नैशनल स्पोर्ट्स डे पर हुआ आयोजन


सिरसा: 29 अगस्त:

व्यक्तित्व के सर्वांगीण विकास हेतु किताबी ज्ञान के साथ खेलकूद में रूचि भी अनिवार्य है। खेलकूद से संबंधित गतिविधियों में रूचि जहां व्यक्ति का स्वास्थ्यवर्धन करने में सहायक होती है वहीं यह व्यक्ति को मानसिक स्तर पर भी मज़बूती प्रदान करने में अहम भूमिका निभाती है। यह विचार राजकीय नैशनल महाविद्यालय, सिरसा के प्राचार्य डा. संदीप गोयल ने नैशनल स्पोर्ट्स डे के अवसर पर महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यातिथि के तौर पर अपने संबोधन में व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि खेलकूद गतिविधियों में भाग लेने से व्यक्ति में अनुशासन की भावना पैदा होती है।

महाविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी डा. हरविंदर सिंह ने यह जानकारी देते हुए बताया कि प्राचार्य डा. संदीप गोयल के संरक्षण, शारीरिक शिक्षा विभागाध्यक्ष डा. बलदेव सिंह के संयोजन व प्रो. हरजिंदर सिंह, डा. अशोक कुमार, प्रो. सुनील कुमार, प्रो. दिनेश कुमार एवं शतरंज खिलाड़ी पूर्व छात्रा आँचल के दिशानिर्देशन में इस अवसर पर शतरंज, बैडमिंटन, टेबल टेनिस व क्रिकेट से संबंधित प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में डा. बलदेव सिंह ने नैशनल स्पोर्ट्स डे के बारे में जानकारी प्रदान करते हुए बताया कि हॉकी के दिग्गज खिलाडी मेजर ध्यान चंद के जन्मदिन को नैशनल स्पोर्ट्स डे के तौर पर मनाया जाता है। उन्होंने बताया कि इस बार यूजीसी, उच्चतर शिक्षा विभाग, खेल विभाग और यूथ अफेयर्स मंत्रालय की ओर से भी इस संबंध में विशेष निर्देश जारी किए गए हैं। इस अवसर पर उपस्थितजन को स्वस्थ जीवन जीने, फिटनस और स्वास्थ्य पर ध्यान देने के लिए प्रतिदिन तीस मिनट का समय देने, पारिवारिक सदस्यों एवं पड़ोसियों को भी इस संबंध में जागरूक करने की प्रतिज्ञा भी दिलाई गई। उप-प्राचार्य प्रो. हरजिंदर सिंह द्वारा सभी उपस्थितजन के प्रति धन्यवाद प्रेषित करने के उपरान्त प्राचार्य डा. संदीप गोयल व शारीरिक शिक्षा विभागाध्यक्ष डा. बलदेव सिंह द्वारा इन खेलकूद प्रतियोगितायों को शुरू किए जाने की औपचारिकता का निर्वहन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

समाज एवं मानवीय जीवन के यथार्थ को सटीक और स्पष्ट अभिव्यक्ति प्रदान करने में थिएटर की भूमिका अहम है :-डॉ संदीप गोयल

जीएनसी सिरसा में हुआ पांच दिवसीय थिएटर कार्यशाला का शुभारंभ सुविख्यात रंगकर्मी कर्ण लढा दे…