सिरसा: 24 जनवरी: ‘साहित्यिक सामाजिक सरोकारों को समर्पित सुरजीत सिंह रेणू का असामयिक आकस्मिक निधन अन्तःमन तक झकझोर देने वाली ऐसी दुःखद घटना है जिससे उभर पाना नामुमकिन है।

वह निष्ठा, कर्मठता, कर्त्तव्यपरायणता, समर्पण भाव एवं प्रतिबद्धता की एक ऐसी ख़ूबसूरत मिसाल थे जिनकी कमी सदैव खलती रहेगी’ यह विचार अखिल भारतीय प्रगतिशील लेखक संघ (प्रलेस) के राष्ट्रीय अध्यक्षमंडल के सदस्य कॉमरेड स्वर्ण सिंह विर्क ने सुरजीत सिंह रेणू की स्मृति में श्री युवक साहित्य सदन, सिरसा में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में उनके प्रति श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए व्यक्त किए। उल्लेखनीय है कि प्रतिष्ठित पंजाबी कवि दिवंगत हरिभजन सिंह रेणू के छोटे सुपुत्र एवं सिरसा के साहित्यिक सामाजिक क्षेत्रों में निरंतर सक्रिय सुरजीत सिंह रेणू का 14 जनवरी को हृदय गति रुकने की वजह से आकस्मिक निधन हो गया था।

इस अवसर पर सर्वश्री रमेश मेहता, प्रो. सत्यपॉल सहगल, सरदारा सिंह चीमा, गुरेन्द्रपाल सिंह एडवोकेट, गुरदीप सिंह इमरोज़, प्रो. हरजिंदर सिंह, संजीव शाद, कॉमरेड हरदेव सिंह संधु, डॉ. सुखदेव सिंह जम्मू, राज वर्मा, डॉ. बूटा सिंह विर्क, प्रो. हरभगवान चावला, परमानंद शास्त्री, डॉ. हरविंदर सिंह सिरसा, रमेश शास्त्री, डॉ. गुरप्रीत सिंह सिंधरा, डॉ. शेर चंद, भुपिंदर पन्नीवालिया, करनैल सिंह असपाल, विशाल वत्स, वीर सिंह, सुरजीत सिंह सिरड़ी, डॉ.मंगा राम, मनप्रीत सिंह व नवनीत सिंह रेणू ने सुरजीत सिंह रेणू का स्मरण करते हुए कहा कि प्रगतिशील साहित्यिक सामाजिक जन-संगठनों व सिरसा जिला में वामपंथी जन-आंदोलनों में सुरजीत सिंह रेणू की निरंतर सक्रियता व उन द्वारा प्रदत्त सहयोग को सदैव याद रखा जाएगा और उनकी स्मृति सदैव बनी रहेगी। अखिल भारतीय प्रगतिशील लेखक संघ (प्रलेस) राष्ट्रीय कार्यकारिणी, प्रलेस पंजाब, हरियाणा एवं जिला सिरसा इकाई, पंजाबी साहित अकाडमी लुधियाणा, साहित चिंतन चंडीगढ़, गुरु काशी साहित अकादमी श्री दमदमा साहिब, पंजाबी लेखक सभा सिरसा, संवाद सिरसा, पंजाबी सत्कार सभा सिरसा, लोक चेतना कला व साहित्य मंच सिरसा, पंजाबी साहित सभा कालांवाली, नामधारी साहित सभा श्री जीवन नगर, पंजाबी साहित सभा अमृतसर कलां, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) की राष्ट्रीय कार्यसमिति, हरियाणा राज्य एवं जिला सिरसा काउन्सिल, माकपा जिला सिरसा कार्यसमिति, अखिल भारतीय किसान सभा की हरियाणा राज्य एवं जिला सिरसा कार्यकारिणी, अखिल भारतीय नौजवान सभा की हरियाणा राज्य एवं जिला सिरसा इकाई, राहुल सांकृत्यायन पुस्तक स्टडी सर्कल सिरसा, हरियाणा ज्ञान विज्ञान समिति, जनवादी महिला समिति, भगत सिंह संस्थान सिरसा, आयुर्वेदिक अनुभवी चिकित्सक संस्थान समिति सिरसा, हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ सिरसा, राजकीय नैशनल महाविद्यालय सिरसा, भगत पब्लिक स्कूल संतनगर इत्यादि संगठनों, संस्थानों के अलावा कॉमरेड अमरजीत कौर, डॉ. सुखदेव सिंह सिरसा, अश्वनी बख्शी, अतरजीत कहानीकार, डॉ. सेवा सिंह, डॉ. रतन सिंह ढिल्लों, जसपाल मानखेड़ा, राम सरूप किसान, नरभिंदर, गुरबख्श मोंगा, सुदर्शन गासो, प्रो. गुरदेव सिंह देव, अनुपिंदर सिंह अनूप, साथी सुरिंदर पाल सिंह, जगदेव फौगाट, कृष्णा फौगाट इत्यादि ने शोक प्रस्ताव प्रेषित करते हुए सुरजीत सिंह रेणू के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की। श्रद्धांजलि सभा में हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, राजस्थान इत्यादि क्षेत्रों से विशाल संख्या में गणमान्य प्रबुद्धजन, सुरजीत सिंह रेणू के पारिवारिक सदस्यों, रिश्तेदारों, मित्रजन एवं प्रशंसकों ने विशाल संख्या में अपनी उपस्थिति दर्ज़ करवाते हुए सुरजीत सिं अर्पित किए।

