पंजाबी विरासत, संगीत-नृत्य की अनूठी पहल; युवा पीढ़ी को संस्कृति से जोड़ने का प्रयास
भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के अधीन North Zone Cultural Centre (एनज़ेडसीसी), पटियाला द्वारा 12 व 13 अप्रैल को कलाग्राम, मनीमाजरा में वैसाखी उत्सव-2026 का आयोजन किया जाएगा। दो दिवसीय इस कार्यक्रम में पंजाब की समृद्ध लोक परंपराओं का जीवंत प्रदर्शन किया जाएगा।

कार्यक्रम
पहले दिन 12 अप्रैल को प्रो. मेजर सिंह (संगरूर) द्वारा पंजाबी लोक गायन, लोक वाद्य और मलवाई गिद्धा प्रस्तुत किया जाएगा। वहीं 13 अप्रैल को शमिंदर शम्मी (जीरकपुर) अपने गीतों से समां बांधेंगे, जबकि देश राज लच्छकानी (पटियाला) ढाड़ी गायन प्रस्तुत करेंगे।
विशेष आकर्षण
कार्यक्रम में इसके अलावा गतका, झूमर, जिंदुआ, लुड्डी, भांगड़ा, बाजीगर, घूमर, फाग तथा भांड-मिरासी जैसी पारंपरिक लोक कलाओं की प्रस्तुतियां भी होंगी, जो दर्शकों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहेंगी। कार्यक्रम का संचालन संजीव शाद द्वारा किया जाएगा। इस संबंध में एनज़ेडसीसी के निदेशक फुरकान खान ने बताया कि यह उत्सव वैसाखी पर्व के उपलक्ष्य में आयोजित किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य युवाओं को अपनी सांस्कृतिक विरासत से जोड़ना है।
विनम्र निमंत्रण
उन्होंने आम जनता से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम का आनंद लेने की अपील की है।
tothepointshaad

