स्वामी विवेकानंद वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल, गोरीवाला का 12वीं सी.बी.एस.ई. परीक्षा परिणाम इस वर्ष अत्यंत शानदार रहा। विद्यालय के उत्कृष्ट परिणाम से विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं अध्यापकों में खुशी की लहर है। विद्यालय प्रबंधन ने सभी सफल विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों तथा अध्यापकगण को बधाई देते हुए इसे सामूहिक मेहनत और समर्पण का परिणाम बताया।
विद्यालय के 31 विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया तथा मेरिट सूची में स्थान प्राप्त किया।
कला संकाय में शगनवीर कौर ने 482 अंक प्राप्त कर 96.2 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया। संगम ने 478 अंक (95.6%) लेकर द्वितीय स्थान हासिल किया, जबकि राजवीर कौर ने 472 अंक (94.4%) प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया।
इसके अतिरिक्त पलक ने 467 अंक (93.4%), रवि शर्मा ने 466 अंक (93.2%), मोनिका ने 455 अंक (91%), अपूर्व ने 453 अंक (90.6%), रुचि ने 448 अंक (90%), अमिषा ने 442 अंक (88.4%), पूजा ने 439 अंक (88%), अनमोल ने 435 अंक (87%), रमन टाडा ने 413 अंक (82.6%), नमन ने 410 अंक (82%), जसमीन कौर ने 407 अंक (81.4%), दिपांशु ने 405 अंक (81%) तथा रजनी ने 396 अंक (80%) प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। विज्ञान संकाय में गंगा ने 447 अंक प्राप्त कर 90 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया। वैष्णवी ने 439 अंक (88%) लेकर द्वितीय स्थान हासिल किया, जबकि तनिष गर्ग ने 436 अंक (87.2%) प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया।
इसके अतिरिक्त जतिन ने 398 अंक (80%), आकाशदीप सिंह तथा निशा ने 79 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। अन्य विद्यार्थियों ने भी 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य ने कहा कि विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, अभिभावकों के सहयोग तथा अध्यापकों के कुशल मार्गदर्शन के कारण विद्यालय लगातार उत्कृष्ट परिणाम दे रहा है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें आगे भी इसी प्रकार मेहनत और अनुशासन बनाए रखने के लिए प्रेरित किया।

