चौटाला। डी.आर.एम हाई स्कूल चौटाला का इस वर्ष का बोर्ड परीक्षा परिणाम अत्यंत शानदार रहा। विद्यालय के विद्यार्थियों ने मीडियम इंग्लिश में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया। विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन एवं अभिभावकों के सहयोग से विद्यालय ने बेहतरीन परीक्षा परिणाम हासिल किया।
विद्यालय के संचालक श्रीमान सुलतान सुथार ने सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि मेहनत और लगन से हर लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि विद्यालय के विद्यार्थियों ने विभिन्न विषयों में शानदार अंक प्राप्त कर विद्यालय की प्रतिष्ठा को और ऊँचा किया है।
विद्यालय के प्रमुख विद्यार्थियों में प्रांजल ने 91.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। माही ने 90.6 प्रतिशत, कनिका ने 88.4 प्रतिशत, रितेश ने 86.6 प्रतिशत, पूनम ने 83.8 प्रतिशत, पवन ने 81.6 प्रतिशत, धीरज ने 80.8 प्रतिशत, तमन्ना ने 79.4 प्रतिशत तथा प्रियांशु ने 78.6 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। वहीं लक्ष्मण एवं भविष्य ने प्रथम श्रेणी में परीक्षा उत्तीर्ण कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।
विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती अंजु यादव ने सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि बच्चों की सफलता में शिक्षकों और अभिभावकों का महत्वपूर्ण योगदान रहता है। उन्होंने विद्यार्थियों को भविष्य में भी अनुशासन, मेहनत और समर्पण के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।इस अवसर पर श्रीमान सुलतान सुथार ने O.S.V.N एवं D.R.M संस्थाओं को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने तथा शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में दोनों संस्थाएँ विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती रहेंगी। उन्होंने बताया कि O.S.V.N एवं D.R.M स्कूल संस्थाओं का संचालन S.V.S स्कूल (स्वामी विवेकानंद सीनियर सेकेंडरी स्कूल, गोरीवाला) द्वारा किया जा रहा है, जो शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर उत्कृष्ट कार्य करते हुए विद्यार्थियों को आधुनिक शिक्षा के साथ संस्कारयुक्त वातावरण भी प्रदान कर रहा है। विद्यालय का उद्देश्य बच्चों को शिक्षा, अनुशासन एवं नैतिक मूल्यों के साथ आगे बढ़ाना है। विद्यालय परिवार ने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

