Home News Point बीबीएन की तीसरी बैठक में टैक्स, उधार बिक्री, निर्माण गुणवत्ता और व्यापारिक चुनौतियों पर मंथन

बीबीएन की तीसरी बैठक में टैक्स, उधार बिक्री, निर्माण गुणवत्ता और व्यापारिक चुनौतियों पर मंथन

2 second read
0
0
1

 

डबवाली स्थानीय व्यापार को मजबूत करने और व्यापारियों के बीच आपसी सहयोग बढ़ाने के उद्देश्य से गठित संस्था बिग बिजनेस नेटवर्क (बीबीएन) की वर्ष 2026 की तीसरी बैठक शनिवार रात साईं रीगल फूड में आयोजित की गई। बैठक में संस्था से जुड़े शहर के व्यापारियों और उद्यमियों ने भाग लेते हुए व्यापार से जुड़ी समस्याओं, टैक्स व्यवस्था, उधार बिक्री, निर्माण गुणवत्ता तथा स्थानीय बाजार को बढ़ावा देने जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की।

कार्यक्रम की शुरुआत ईश्वर वंदना से हुई। सीए गोविंद सिंगला (संस्थापक), दीपक सिंगला (संस्थापक), कमल कांत (बोर्ड सदस्य), ऋषभ धमीजा (बोर्ड सदस्य), मनप्रीत सिंह (बोर्ड सदस्य), वेद प्रकाश (प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर), पंकज मेहता (प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर), अमित खरब (प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर), विजय मिनीथिया (प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर), डॉ. विनय (प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर) एवं किरण झांब (प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर) सहित अन्य सदस्यों ने सहभागिता करते हुए सामूहिक विकास, सकारात्मक सोच और व्यवसायिक उन्नति की कामना की। इसके बाद बीबीएन संस्थापक सीए गोविंद सिंगला और दीपक सिंगला ने संगठन के ध्वज का अनावरण किया। स्वागत संबोधन में दीपक सिंगला ने कहा कि बीबीएन केवल परिचय का मंच नहीं, बल्कि व्यापारियों के वास्तविक विकास और सहयोग का माध्यम बन रहा है।

बैठक के मुख्य सत्र में उधार बिक्री और उसकी रिकवरी पर गंभीर चर्चा हुई। सीए गोविंद सिंगला ने कहा कि व्यापार में उधार व्यवस्था जरूरी होती है, लेकिन इसके लिए मजबूत रिकवरी सिस्टम और संतुलित नकदी प्रवाह बनाए रखना बेहद आवश्यक है। उन्होंने व्यापारियों को व्यवस्थित लेखांकन अपनाने की सलाह भी दी। जीएसटी और टैक्स व्यवस्था पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि यदि व्यापारी समय पर बिलों का मिलान और लेखा-जोखा सही रखें तो भविष्य में नोटिस और कानूनी परेशानियों से बचा जा सकता है।

बैठक में विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों ने भी अपने अनुभव साझा किए। गगन गोयल ने आधुनिक कैटल फीड की उपयोगिता पर जानकारी दी, जबकि धर्मकांटा निर्माता प्रवीण शर्मा ने स्थानीय व्यापार से खरीदारी को बढ़ावा देने की अपील करते हुए कहा कि बाहर से सामान खरीदने के बाद लोग सर्विस के लिए अंतत: स्थानीय बाजार पर ही निर्भर रहते हैं।

अभिमन्यु जिंदल ने निर्माण कार्यों में गुणवत्ता जांच और लाभ बढ़ाने के व्यावहारिक तरीके बताए। वहीं हरदिनेश जी ने आधुनिक भवनों में वेंटिलेशन की कमी को स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा बताते हुए बेहतर निर्माण व्यवस्था अपनाने पर जोर दिया।

कार्यक्रम के अंत में आयोजित रोचक गतिविधि में सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इसका संचालन ऋषभ धमीजा ने किया। बठिंडा से विशेष रूप से आए संजीव ओबराय ने बीबीएन मंच की सराहना करते हुए कहा कि यह संगठन व्यापारियों को जोड़ने और स्थानीय व्यापार को नई दिशा देने का कार्य कर रहा है। मंच संचालन डॉ. विनय जांगिड़ एवं किरण झांब ने प्रभावशाली तरीके से किया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चौटाला में कल्चरल फेस्ट का आयोजन

  कार्यक्रम में लोकनृत्य, लोकगीत, रागणी एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियो…