गुरुनानक कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सुरेंद्र सिंह ठाकुर जी ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई। इस विशेष अवसर पर विद्यालय के नव-निर्वाचित छात्र परिषद के सदस्यों को औपचारिक रूप से पद एवं दायित्व सौंपे गए।
बाल मंदिर विद्यालय परिसर में आज अत्यंत हर्ष, उत्साह एवं गरिमा के साथ अलंकरण समारोह का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में गुरुनानक कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सुरेंद्र सिंह ठाकुर जी ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई। इस विशेष अवसर पर विद्यालय के नव-निर्वाचित छात्र परिषद के सदस्यों को औपचारिक रूप से पद एवं दायित्व सौंपे गए।
प्रधान छात्र के रूप में बारहवीं कला वर्ग के राजदीप सिंह तथा प्रधान छात्रा के रूप में बारहवीं वाणिज्य वर्ग की नित्या मोंगा को नियुक्त किया गया। सांस्कृतिक विभाग के प्रधान छात्र हर्षदीप सिंह एवं प्रधान छात्रा अंशिका, सांस्कृतिक कप्तान जैसमीन कौर, उपकप्तान गुरमीन कौर तथा सचिव कनन मित्तल को जिम्मेदारी सौंपी गई।
अनुशासन विभाग में प्रधान छात्र सुखमन सिंह ग्रेवाल तथा प्रधान छात्रा एशप्रीत कौर को नियुक्त किया गया। अनुशासन सचिव शुभम एवं सानवी तथा संयुक्त सचिव शुभप्रीत सिंह को पदभार दिया गया।
अशोक सदन के सदन कप्तान गगनदीप सिंह, उपकप्तान हर्षप्रीत कौर, सचिव सिया रानी एवं संयुक्त सचिव सिमरनदीप कौर को जिम्मेदारी दी गई। प्रताप सदन के सदन कप्तान ख्वाहिश, उपकप्तान अर्शनूर कौर, सचिव अक्षिता बिश्नोई एवं संयुक्त सचिव दिव्यांशिका को पदभार सौंपा गया।
शिवाजी सदन के सदन कप्तान विक्रम, उपकप्तान अवनीत कौर, सचिव आरजू कंबोज तथा संयुक्त सचिव कमलकांत को जिम्मेदारी दी गई। टैगोर सदन के सदन कप्तान हरमन सिंह, उपकप्तान खुशप्रीत कौर, सचिव एकनूर सिंह एवं संयुक्त सचिव लवप्रीत सिंह मान को पदभार दिया गया।
खेल विभाग में प्रधान छात्र अमनप्रीत सिंह तथा प्रधान छात्रा राशनीत कौर को चुना गया। खेल कप्तान चेतन शर्मा एवं जैसमीन कौर, उपकप्तान कोमलप्रीत सिंह एवं शगनप्रीत कौर, सचिव गुरप्रीत सिंह एवं दीपिंदर कौर तथा संयुक्त सचिव अरशदीप सिंह एवं जशनदीप कौर को जिम्मेदारी सौंपी गई।
सभी विद्यार्थियों के नाम एवं पदों की घोषणा के उपरांत मुख्य अतिथि डॉ. सुरेंद्र सिंह ठाकुर जी द्वारा छात्र परिषद के सभी नव-निर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर विद्यार्थियों को अपने-अपने दायित्वों का निष्ठा, ईमानदारी एवं पूर्ण समर्पण के साथ निर्वहन करने का संकल्प दिलाया गया।
मुख्य अतिथि डॉ. सुरेंद्र सिंह ठाकुर जी ने अपने प्रेरणादायी संबोधन में कहा कि विद्यालयी शिक्षा वह मजबूत नींव है जिस पर जीवन की सफलता की विशाल इमारत का निर्माण होता है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का निवास होता है, इसलिए विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ स्वास्थ्य एवं खेलों पर भी विशेष ध्यान देना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि अनुशासन जीवन में सफलता की सबसे बड़ी कुंजी है तथा खेल एवं सह-शैक्षणिक गतिविधियाँ विद्यार्थी जीवन का अभिन्न अंग हैं।
इसके पश्चात विद्यालय के शैक्षणिक सलाहकार सुरेंद्र कुमार कौशिक जी ने मुख्य अतिथि डॉ. सुरेंद्र सिंह ठाकुर जी का विस्तृत परिचय देते हुए बताया कि वे उच्च शिक्षित, अनुभवी एवं शिक्षा क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले प्रतिष्ठित शिक्षाविद हैं। उन्होंने उनके शैक्षणिक कार्यों एवं समाज में दिए गए योगदान की सराहना की तथा उनके आगमन को विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायी बताया और अंत में उनका हार्दिक आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधक समिति के अध्यक्ष श्री नीरज जिंदल जी ने अपने ऑनलाइन संदेश में कहा कि विद्यार्थियों को अपने कर्तव्यों एवं जिम्मेदारियों का पालन सजगता, समर्पण एवं सत्यनिष्ठा के साथ करना चाहिए। उन्होंने इस प्रकार के आयोजनों को विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास एवं नेतृत्व क्षमता के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण बताया।
सम्पूर्ण कार्यक्रम अत्यंत सफल, गरिमामय एवं प्रेरणादायी रहा कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया

