Home updates नवप्रगति स्कूल प्रांगण में बच्चों ने उतारा कला रूपी इन्द्रधनुष

नवप्रगति स्कूल प्रांगण में बच्चों ने उतारा कला रूपी इन्द्रधनुष

3 second read
0
1
136

बाल दिवस, चिल्ड्रन डे -2021 हार्दिक शुभकामनाएं
नव प्रगति सी सै स्कूल डबवाली ने बच्चों में छिपी प्रतिभा को निखारने व संवारने के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएं करवा कर बाल दिवस बड़े हर्षोल्लास से मनाया। विद्यालय निदेशक वेद प्रकाश भारती ने कहा कि बच्चों में आपार कला छुपी है समय समय पर उनकी कला को मंच देना उनके हुनर को एक नई उड़ान देगा कला साहित्य व खेलो में भाग लेने से नैतिक विकास भी होता है

आत्मबल बढ़ता है बच्चो के लिए शिक्षा के साथ साथ इन सहक्रियांओ का होना भी अति आवश्यक है। क्योकि बच्चों से है प्यार,बच्चों से है बहार, बच्चों से है संसार।  बच्चे हमारे देश का भविष्य हैं यही हमारी खुशियां हैं। पर अफसोस वर्तमान दौर में बच्चे होटलों ढाबों, कारखानो,चाय की दुकानों व पटाखों की फैक्ट्रीयों में काम करते मिलते हैं। मैं इस अवसर  सरकारों का ध्यान इस ओर आकर्षित करवाना चाहता हूं कि इन बच्चों की भी सुध लेनी चाहिए। ओर सभी बच्चे शिक्षा ग्रहण करे

 

गौरतलब है कि बच्चों की सारी खुशियां पिछली बार करोना ने छीन ली थीं। इस बार बच्चों में बहुत उत्साह व जोश था।इस बार इन प्रतियोगिताओं में फैंसी ड्रेस, पेंटिंग, कविता व डांस प्रतियोगितांए करवाई गई। 1st,2nd,3rd, स्थान पाने वाले विजेताओं को पुरस्कृत किया ग

कला रूपी रंगों से सजा स्कूल का  आडोटोरियम नन्ही मुस्कानों से महक रहा था फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में बच्चों ने अलग अलग किरदार निभा कर वर्तमान हालात पर तंज भी कसा व व्यंग्यबाण भी छोड़े इसके इलावा गीत कविता नृत्य से दर्शकों का मन मोह लिया ।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

एपेक्स लेडीज क्लब का ‘पक्षी मित्र अभियान’ – संवेदनशील पहल

एपेक्स लेडीज क्लब का ‘पक्षी मित्र अभियान’ – संवेदनशील पहल भीषण गर्मी के इस दौर में, जब धरत…