गुरु नानक कॉलेज किलियांवाली के वाणिज्य विभाग द्वारा डिजिटल बैंकिंग पर एक्सटेंशन लेक्चर कम वर्कशॉप का आयोजन किया गया जिसमे स्टेट ऑफ इंडिया , रीजनल ऑफिस, श्री मुक्तसर साहिब के डिप्टी मैनेजर श्री अंकुर कुमार ने डिजिटल बैंकिंग और इसकी अलग अलग सुविधाओं के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। डॉ. सीमा जिंदल ने अतिथियों का स्वागत किया और कहा कि डिजिटल बैंकिंग के क्षेत्र में वर्तमान समय बहुत बदल रहा है और इसलिए सभी छात्रों के लिए अपने वास्तविक जीवन के अनुभवों के लिए हाल के परिवर्तनों को सीखना महत्वपूर्ण हो गया है। श्री अंकुर कुमार ने विद्यार्थियों एवम् शिक्षण संस्थाओं की सुविधा के मध्यनजर स्टेट बैंक कलेक्ट नामक सुविधा की विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की। उन्होंने बल्क पेमेंट के लिए मल्टीपल विकल्प पेमेंट सिस्टम के बारे में बताया। उन्होंने एग्रीगेटर नामक सुविधा के बारे में बताया जोकि वास्तव में एक से दूसरे बैंक खाते में धनराशि को ट्रांसफर करने में सहायता प्रदान करता है उन्होंने बताया कि भारतीय स्टेट बैंक अकेला बैंक ऐसा बैंक है जिसका इंटरनेट बैंकिंग में अपना एग्रीगेटर इस्तेमाल होता है। VKYC के बारे में बताते हुए उन्होंने इसकी सुविधा का उपयोग बताया जिसमे वीडियो कॉल के तहत KYC प्रक्रिया को पूरा किया जाता है और इसमें केवल ऑनलाइन ट्रांजैक्शंस की ही इजाजत होती है व बताया स्टेट बैंक ऑफ इंडिया किलियांवाली के मैनेजर श्री पियूष गोयल ने इंस्टा अकाउंट ओपनिंग के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। जिसमे घर से ही बिना ब्रांच गए ही हम बचत खाता वीडियो कॉल पर अपने KYC करवाकर खुलवा सकते है। उन्होंने विषय की बेहतर समझ के लिए छात्रों की शंकाओं को दूर किया।प्राचार्य डॉ. सुरिंदर सिंह ठाकुर ने कहा कि छात्रों को दुनिया के साथ अद्यतित रहने और अधिक कुशल और जानकार बनने के लिए प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में जो कुछ भी बदल रहा है उसे सीखना चाहिए।मंच संचालन बी.कॉम भाग -1 के भूपिंदर ने किया। इस सत्र में डॉ. भारत भूषण, श्रीमती. गैलेक्सी गुप्ता, डॉ. खुशनासिब कौर, श्रीमती. मनप्रीत कौर, मिस गुरबिंदर कौर, श्री प्रिंस सिंगला, श्री आशीष बाघला, मिस नेहा ठाकुर , श्री दविंदरजीत सिंह भारतीय स्टेट बैंक से पवन कुमार जी उपस्थित थे।

