Home updates डबवाली में रविवार को होगा निशुल्क एंडोक्रिनोलॉजी कैंप का आयोजन, सुपर स्पेशलिस्ट डॉक्टर करेंगे शुगर, थायराइड जैसी बीमारियों की होगी जांच

डबवाली में रविवार को होगा निशुल्क एंडोक्रिनोलॉजी कैंप का आयोजन, सुपर स्पेशलिस्ट डॉक्टर करेंगे शुगर, थायराइड जैसी बीमारियों की होगी जांच

2 second read
0
0
118

डबवाली
लायंस इंटरनेशनल, डिस्ट्रिक्ट 321-ए3 के रीजन 12 ‘समर्थ’ द्वारा डबवाली की चौटाला रोड पर स्थित बिश्नोई धर्मशाला में एक विशाल निशुल्क एंडोक्रिनोलॉजी कैंप का आयोजन किया जा रहा है। यह स्वास्थ्य शिविर रविवार, 20 जुलाई को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक चलेगा।


इस संबंध में रीजन गवर्नर लायन डॉ. अश्वनी सचदेवा ने बताया कि इस कैंप में ख्याति प्राप्त एंडोक्रिनोलॉजिस्ट डॉ. अंकित छाबड़ा (कंसल्टेंट एंडोक्रिनोलॉजिस्ट, आर गगन मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, बठिंडा) अपनी टीम सहित सेवाएं प्रदान करेगी। यह एक सुनहरा अवसर है उन लोगों के लिए जो थायराइड, डायबिटीज (शुगर), पीसीओडी. और बच्चों में हार्मोनल असंतुलन जैसी बीमारियों से जूझ रहे हैं।
शिविर में आने वाले मरीज अपनी विभिन्न टेस्टस भी निशुल्क करवा सकेंगे। इन सभी जांचों के साथ-साथ सुपर स्पेशलिस्ट डॉक्टर द्वारा पूरी जांच और परामर्श भी दिया जाएगा।
इस आयोजन में लायंस इंटरनेशनल के कई वरिष्ठ पदाधिकारी भी शामिल हैं, जिनमें लायन विशाल वढेरा (डिस्ट्रिक्ट गवर्नर), लायन संजय गांधी (प्रथम वाइस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर), लायन महेश बांसल (द्वितीय वाइस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर) प्रमुख हैं। इसके अलावा डिस्ट्रिक्ट कैबिनेट सेक्रेटरी डॉ. शामिंदर मिगलानी व आर.एस. साहनी,  डिस्ट्रिक्ट कैबिनेट ट्रेजरर संदीप मेहता व पवन सरदाना और रीजन टीम से रीजन गवर्नर लायन डॉ. अश्वनी सचदेवा, रीजन सेक्रेटरी लायन परवीन गर्ग, रीजन ट्रेजरर लायन आशीष मेहता और रीजन पीआरओ. लायन कमल कांत का भी विशेष योगदान है। इस महत्वपूर्ण पहल को लायंस क्लब के विभिन्न जोन चेयरमैन और उनके सहयोगी क्लबों का समर्थन प्राप्त है। जोन 26 से लायन राकेश गोयल  और जोन 27 से लायन गुरप्रीत सिंह सोढ़ी सहित विभिन्न लायंस क्लबों के सदस्य इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग कर रहे हैं।
रीजन गवर्नर लायन डॉ. अश्वनी सचदेवा ने डबवाली और आस-पास के क्षेत्रों के सभी नागरिकों से अनुरोध किया कि वे इस निशुल्क स्वास्थ्य कैंप का लाभ उठाएं और अपनी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का समाधान पाएं। उन्होंने कहा कि यह शिविर एक स्वस्थ समाज के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

निष्ठा, कर्मठता व समर्पण भाव की मिसाल थे सुरजीत रेणू: कॉमरेड विर्क सुरजीत रेणू की स्मृति में हुई श्रद्धांजलि सभा

सिरसा: 24 जनवरी: ‘साहित्यिक सामाजिक सरोकारों को समर्पित सुरजीत सिंह रेणू का असामयिक …