Home News Point अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन द्वारा लद्दाख के उपराज्यपाल कविंद्र गुप्ता का लुधियाना में भव्य अभिनंदन किया जाएगा: सौरभ गर्ग

अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन द्वारा लद्दाख के उपराज्यपाल कविंद्र गुप्ता का लुधियाना में भव्य अभिनंदन किया जाएगा: सौरभ गर्ग

2 second read
0
0
33

 

डबवाली

अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन पंजाब प्रदेश द्वारा 12 मार्च को लद्दाख के उपराज्यपाल कविंद्र गुप्ता का लुधियाना में फिरोजपुर रोड पर आरती चौक में स्थित महाराजा रेजिडेंसी के विंडसोर हाल में भव्य अभिनंदन किया जाएगा। संस्था के राज्य उपाध्यक्ष सौरभ गर्ग ने बताया कि कार्यक्रम को लेकर संस्था के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंगला की अध्यक्षता में संस्था के राष्ट्रीय संरक्षक सदस्य विपन जैन श्रमण के कार्यालय फिरोजपुर रोड लुधियाना में एक आवश्यक बैठक संपन्न हुई जिसमें राज्य महामंत्री हरकेश मित्तल, लुधियाना के जिला अध्यक्ष दिनेश अग्रवाल, जिला महामंत्री अमित गोयल सहित कई अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित थे। उन्होंने बताया कि बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों व सदस्यों ने कहा कि उपराज्यपाल कविंद्र गुप्ता का लुधियाना पहुंचने पर संस्था द्वारा आयोजित कार्यक्रम में लुधियाना के विख्यात उद्योगपति एवं संस्था के अग्रणी प्रतिनिधि उनसे व्यापार एवं अग्रवाल/वैश्य समाज द्वारा किए जा रहे जनकल्याण कार्यों पर विस्तृत चर्चा करेंगे।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

वैसाखी उत्सव-2026: कलाग्राम में दिखेगी पंजाब की लोक संस्कृति की जीवंत झलक

  पंजाबी विरासत, संगीत-नृत्य की अनूठी पहल; युवा पीढ़ी को संस्कृति से जोड़ने का प्रयास…