Home साहित्य दर्पण Virtuous महिला विंग ने मनाया लोहड़ी माघी उत्सव

Virtuous महिला विंग ने मनाया लोहड़ी माघी उत्सव

2 second read
0
0
6

———- Forwarded message ———

डबवाली
मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर वरच्युस क्लब की महिला विंग ने वरच्युस भवन में माघी लोहड़ी उत्सव का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में महिलाओं व बच्चों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। यह उत्सव पंजाबी विरासत की अनूठी परम्परा व लोक शैली के थीम पर आधारित था।
उत्सव का शुभारंभ विंग की सदस्य लोक गायिका वंदना वाणी ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष  भक्ति व शक्ति की अरदास करते हुए किया।  समस्त मानव जाति की भलाई के लिए सभी महिला सदस्यों ने प्रार्थना की। प्रसिद्ध साहित्कार व कवयित्री रिपुदमन शर्मा ने उपस्थित नारी शक्ति का स्वागत करते हुए कहा कि हमारे परम्परागत उत्सव हमारी संस्कृति के गौरवशाली पर्व हैं। इनमें नारी शक्ति की अग्रणी भूमिका सभी महिलाओं के लिए गर्व ओर सम्मान का विषय है। उन्होंने वरच्युस महिला विंग की कार्य शैली पर भी प्रकाश डाला। प्रकल्प प्रमुख नवदीप कौर ने परम्परागत पंजाबी वेशभूषा में अपनी अनूठी काव्य शैली से ‘सुंदर मुंदरिये तेरा कौन विचारा…Ó दर्शकों के साथ सांझा किया व पंजाबी परंपरा अनुसार कार्यक्रम कार्यक्रम का संचालन भी किया। उपस्थित महिलाओं ने तालियों की गूंज के बीच गीत, संगीत, गिद्दा  व पंजाबी बोलियों पर आधारित प्रस्तुतियों से कार्यक्रम में खूबसूरत रंग भर दिए। वहीं, पंजाबी विरासत से जुड़े  ढ़ोल, चरखा, खुंडे, छज, फुलकारी व पीतल के बर्तन आदि की प्रर्दशनी महिलाओं व बच्चो के लिए सल्फी पॉइंट बन गई। नवदीप कौर ने लोहड़ी माघी के इतिहास से भी दर्शकों को परिचित करवाकर बच्चो के लिए विरासत से जुड़े क्विज का आयोजन भी किया। पंजाबी व्यंजन मक्की दी रोटी, सरसो का साग , देसी घी की चूरी, लस्सी व मक्खन आदि का स्वाद भी महिलाओं ने भरपूर लिया।
कार्यक्रम में विशेष अतिथि के तौर पर मौजूद शहर की प्रसिद्ध दंत चिकित्सक डॉ राखी गुलाटी ने वरच्युस महिला विंग को बधाई देते हुए कहा कि महिलाओं से ही हमारी परंपराओं व संस्कृति की पहचान है। विशेष तौर पर हमारी बेटियों को ऐसे कार्यक्रमो में बढ़चढ़ का भाग लेना चाहिए ताकि उनकी प्रतिभा समाज मे उभर कर आए और उनका मनोबल बढ़े। उन्होंने कहा कि लोहड़ी माघी जैसे उत्सव कला और साहित्य को नई ऊर्जा देते है। शिक्षाविद नवजोत ऋषि ने मंच से कहा  परम्परागत लोक संस्कृति में संजोये रखने में मां, बहन बेटी का बहुत अमूल्य योगदान है। हमे अपने परिवारों में हर पर्व के महत्व की चर्चा बच्चो से करनी चाहिए  ताकि परिवारों में मधुर रिश्तों की महक बनी रहे।

मंच के माध्यम से  महिला सशक्तिकरण व जि़न्दगी के खूबसूरत लम्हों पर आधारित नवोदित लेखिका स्वीनी गर्ग की पुस्तक ‘नायब पन्ने का विमोचन भी किया गया। विंग की सदस्य माही ग्रोवर ने जीवन मे सकारात्मक दृष्टिकोण बनाने के लिए लाइव जिन्दगी गेम भी करवाई ओर जि़न्दगी को जिन्दाबाद बनाया। महिला सदस्य कुलविंंदर कौर ने बेटियों को लोहड़ी बांट कर उत्सव की खुशी मनाई। हरप्रीत कौर, शिल्पा, राधिका, नीतू ने लोक नृत्य व अन्य प्रतियोगिता में भाग लेकर इनाम प्राप्त किए।


क्लब के प्रधान सोनू बजाज ने कहा कि बहनों व बेटियों के कदम वरच्युस भवन में पडऩे से क्लब का गौरव बढ़ा है और भविष्य में भी ऐसे प्रकल्प लगाए जाएंगे। इस अवसर पर डिंपल मिढ़ा, मीनाक्षी खुंगर, स्वर्ण लता, किरण ग्रोवर, रितु जिंदल नंदिनी, आशा, रचना मोंगा, ममता, अंजु कटारिया, अनुप्रिया, भारती, शिल्पा प्रवीन कालड़ा, अनीता सिंगला, इंदिरा खुराना, रिम्प्पल बजाज, अनिता बजाज सहित अन्य महिलाएं मौजूद थी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

श्री अरोड़वंश युवा मंच ने लगाया निशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 102 मरीजों ने करवाई जांच

श्री अरोड़वंश सभा डबवाली द्वारा संचालित श्री अरोड़वंश युवा मंच द्वारा सभा प्रधान परमजीत सेठी…