Home updates मनोज कुमार शर्मा को नगर की प्रमुख सामाजिक संस्था वरच्युस क्लब का प्रधान चुना गया है

मनोज कुमार शर्मा को नगर की प्रमुख सामाजिक संस्था वरच्युस क्लब का प्रधान चुना गया है

0 second read
0
0
154

मनोज कुमार शर्मा को नगर की प्रमुख सामाजिक संस्था वरच्युस क्लब का प्रधान चुना गया है। वरच्युस भवन में क्लब की प्रबंधक समिति की देखरेख में हुई सदस्यों की बैठक में मनोज कुमार शर्मा को सर्वसम्मति से प्रधान बनाया गया। अन्य पदाधिकारियों में शिक्षक रमेश सेठी वरिष्ठ उप प्रधान, सुखविंद्र चंदी उपप्रधान, हरदेव गोरखी महासचिव, अमित मैहता ऑडिटर, प्रवीण सिंगला कैशियर, सोनू बजाज पीआरओ, डा. बीर चंद गुप्ता अनुशासन अधिकारी, नरेश शर्मा चीफ कोर्डिनेटर, संजीव शाद प्रकल्प योजनाकार व प्रणव ग्रोवर लीगल एडवाइजर बनाए गए हैं। इसके अलावा सुमित भारती को सांस्कृतिक निदेशक, नवदीप चलाना को स्वास्थ्य निदेशक, परम धुन्ना को शिक्षा निदेशक, सुमित अनेजा को सामाजिक प्रकल्प निदेशक व कुलदीप सिंह को खेल निदेशक की जिम्मेदारी दी गई है।

इससे पूर्व बैठक में क्लब सदस्य कुलदीप सिंह के भाई कर्म सिंह व परमजीत कोचर के जीजा कृष्ण लाल दुरेजा के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त किया गया। कैशियर प्रवीण सिंगला ने वर्ष 2021-22 का लेखा जोखा प्रस्तुत किया जिसे सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया। निवर्तमान प्रधान नरेश शर्मा ने वार्षिक प्रोजेक्ट रिपोर्ट बैठक में रखी व सहयोग करने वाली सभी संस्थाओं, दानवीरों व शहर के मीडिय़ा प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया।
इस मौके पर नवनियुक्त प्रधान मनोज कुमार शर्मा ने कहा खेल, स्वास्थ्य, शिक्षा  कला, संस्कृति व समाजसेवा के क्षेत्र में मानवता के कल्याण के चल रहे प्रकल्पों को आगामी वर्ष में और गति दी जाएगी। इस वर्ष विशेष तौर पर विद्यार्थियों, उभरते कलाकारों व खिलाडिय़ों के लिए भी प्रकल्प लगाए जाएंगे ताकि डबवाली शहर की छिपी हुई प्रतिभाओं को मंच प्रदान किया जा सके। उन्होंने कहा कि संस्थापक केशव शर्मा की मेहनत व अनथक प्रयासों से वरच्युस क्लब निरंतर सेवा कार्यों में जुटा हुआ है व क्लब के मुख्य सलाहकार रहे शिक्षाविद स्व. आत्मा राम अरोड़ा के सपनों को साकार करने के लिए वचनबद्ध है। पीआरओ सोनू बजाज ने बताया कि क्लब का सदस्यता अभियान भी शीघ्र ही चलाया जाएगा व शहर के ऊर्जावान युवाओं को संस्था के साथ जोड़ा जाएगा। इस अवसर पर क्लब संस्थापक केशव शर्मा ने चंडीगढ़ से ऑनलाइन नईं टीम को बधाई देते हुए कहा कि शहर में कार्यरत सामाजिक संस्थाओं पर लोग विश्वास करते हैं जिससे उनकी जिम्मेदारी और भी अधिक बढ़ जाती है। सेवा का क्षेत्र बहुत विशाल है, जितना भी कार्य किया जाए उतना ही कम है। वरच्युस क्लब सदैव लोगों के विश्वास पर खरा उतरा है व यही कारण है कि पिछले 39 वर्षों से मानवता के कल्याण के लिए निरंतर कार्य करते हुए एक मिसाल कायम की है। उन्होंने क्लब सदस्यों को भविष्य में भी मानव सेवा के कार्यों में जुटे रहने व वरच्युस क्लब को हमेशा अग्रणी बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर प्रबंधक समिति के सदस्य जितेंद्र शर्मा, वेद कालड़ा, संतोष शर्मा के अलावा ऑनलाइन माध्यम से जुड़े परमजीत कोचर के अलावा वरिष्ठ सदस्य लवलीन नागपाल, ज्ञानी ज्ञान सिंह, जितेंद्र जीतू व विजय बांसल मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

विद्यार्थियों में शिक्षा की अलख जगाने के लिए वरच्युस ज्ञान कोष कार्यक्रम का आगाज -भव्य समारोह में 32 जरूरतमंद छात्राओं में निशुल्क पुस्तकों का किया वितरण

अभी उड़ना है ऊंचा पँखो को खोल के रख…. आज किताब दिवस पर डबवाली की प्रमुख सामाजिक संस्थ…