भारतीय जीवन बीमा निगम के वरिष्ठ व्यापारिक सहयोगी श्री इंदर गोयल जी से आज एक औपचारिक भेंट हुई, जिसमे उन्होंने विभिन्न परस्तिथियों में जीवन जीने की कला के बारे में बताया, उनके अनुभव और उनके द्वारा लिखी गई पुस्तक 1919 Keys of Life Book में जो लिखा है वही जीवन में नकारात्मकता से सकारात्मकता की और ले जाने के लिए एक सीढ़ी है.

श्री इंदर गोयल एक सामाजिक व्यक्तित्व के धनी है, अखिल भारतीय सेवा संघ, लायंस क्लब, भारत विकास परिषद, सेवा भारती, प्रभु प्रेमी संघ, अग्रवाल सभा, सिरसा क्लब एवम बहुत अन्य संस्थाओं में अपनी अहम भूमिका निभाते है.
श्री
इंदर गोयल ने बहुत ही सहज ढंग से अपने जीवन के बारे में भी बताया और कहा की मेरा जीवन सामाजिक, पारिवारिक, व्यापरिक, अध्यात्मिक एवम व्यक्तिगत रूप से अपनी जिम्मेवारी को बहुत ही अच्छे तरीके से और आनंदित मन से निभा रहा हूं. श्री इंदर गोयल जी ने बी.कॉम(ऑनर्स) एम. कॉम, AWI-CII (UK) से शिक्षा ग्रहण करके अपने व्यवसाय में निपुणता हासिल की है और एक कामयाब और सहनशील व्यक्तित्व के धनी है.

