Home updates सिरसा संस्कार भारती की नववर्ष की कार्यकारिणी का गठन : जयन्त शर्मा बने अध्यक्ष

सिरसा संस्कार भारती की नववर्ष की कार्यकारिणी का गठन : जयन्त शर्मा बने अध्यक्ष

2 second read
0
0
21

सिरसा 28 जुलाई – ललित कलाओं को समर्पित राष्ट्रीय संस्था संस्कार भारती हरियाणा (पंजी०) की शाखा जिला सिरसा की साधारण सभा संस्था के संरक्षक रामसिंह यादव की अध्यक्षता में पुराने विवकानन्द स्कूल के सभा कक्ष में आयोजित हुई। बैठक में वर्ष 2021-22 के लिए सर्वसम्मति से कार्यकारिणी का गठन किया गया

जिसके तहत जयन्त शर्मा को अध्यक्ष, अनिता यादव, गंगाधर वर्मा व गोकुल थेपड़ा को उपाध्यक्ष, कर्ण लढा को सचिव, राजेन्द्र नेहरा को कोषाध्यक्ष, सुभाष शर्मा को लेखा निरीक्षक, नीरज निर्मल कुमार को सहसचिव, दिव्या को मातृशक्ति संयोजिका, डॉ० राजकुमार निजात को साहित्य विधा प्रमुख, कुसुम को सहमातृ संयोजिका, पवनदीप को मीडिया प्रभारी व नितिन लूना का सह-मीडिया प्रभारी मनोनीत किया गया। इसके अलावा निखिल लूना, कुणाल गोयल व सतीश कंदोई को कार्यकारिणी सदस्य व प्रसिद्ध रंगकर्मी संजीव शाद, सुभाष बजाज, सुखविन्द्र दुग्गल व दिनेश राय टांटिया एडवोकेट को विशेष आमंत्रित सदस्य मनोनीत किया गया। वीडियो एप ‘जूम’ के माध्यम से आयोजित इस बैठक में जींद से संस्था के प्रदेश अधिकारी दीपक कौशिक का लाईव मार्गदर्शन रहा। नवनियुक्त अध्यक्ष जयन्त शर्मा ने अपनी नियुक्ति पर समस्त कार्यकारिणी का आभार व्यक्त किया तथा कहा कि उन्हें जो जिम्मेवारी दी गई है उसका वे पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करेंगे। संरक्षक रामसिंह ने कहा कि निवर्तमान अध्यक्ष ओम बहल को प्रदेश कार्यकारिणी में स्थान दिया जाना सम्भावित है। अंत में कोषाध्यक्ष राजेन्द्र नेहरा द्वारा वर्ष 2020-21 का तैयार किया गया लेखा-जोखा लेखा निरीक्षक सुभाष शर्मा ने प्रस्तुत किया जिसे सर्वसम्मति से पारित किया गया। इस अवसर पर निवर्तमान अध्यक्ष ओम बहल सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

डॉ विक्रम मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा किडनी डोनर सम्मान एवं किडनी स्वास्थ्य जागरूकता समारोह का आयोजन

–समारोह में 24 किडनी डोनर्स सम्मानित,  75 प्रतिशत महिलाओं ने अपने सगे संबंधियों को अ…