Home updates उपमंडल स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह की रिहर्सल में स्कूली बच्चों ने दी रंगारंग प्रस्तुतियां

उपमंडल स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह की रिहर्सल में स्कूली बच्चों ने दी रंगारंग प्रस्तुतियां

0 second read
0
0
26

उपमंडल स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह की रिहर्सल में स्कूली बच्चों ने दी रंगारंग प्रस्तुतियां

उपमंडल स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर बुधवार को स्थानीय सिरसा रोड़ स्थित गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम में स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों व परेड की रिहर्सल की गई। परेड का नेतृत्व एनसीसी के एयरविंग अधिकारी सत्यपाल जोशी ने किया। कुशल मंच संचालन एनसीसी अधिकारी व रिटायर्ड प्रिंसिपल जितेंद्र शर्मा ने किया।
एनसीसी के एयरविंग अधिकारी सत्यपाल जोशी ने बताया कि एनसीसी कैडेट्स एवं स्कृूली बच्चों द्वारा मार्च पास्ट रिहर्सल की गई। बच्चों ने परेड व पीटी के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम में भी भाग लिया और अपनी रंगारंग प्रस्तुतियां दी। उन्होंने बताया कि राजकीय सीनियर सैकेंडरी स्कूल, राजकीय गल्र्ज सीनियर सैकेंडरी स्कूल, राजा राम गल्र्ज सीनियर सैकेंडरी स्कूल, अरोड़वंश आदर्श हाई स्कूल, एमएम पब्लिक स्कूल, सीएम डीएवी स्कूल, सेंट जॉसफ हाई स्कूल, आर्य विद्या मंदिर विद्यालय, नव प्रगति स्कूल, नेहरू हाई स्कूल, एनएम कॉन्वेंट स्कूल, हरियाणा पब्लिक स्कूल, सतलुज हाई स्कूल, स्वामी विवेकानंद स्कूल गोरीवाला, एमएसडी हाई स्कूल के बच्चों ने भाग लिया। उन्होंने बताया कि फुल ड्रेस रिहर्सल 13 अगस्त को आयोजित की जाएगी। इस मौके नगर परिषद से कमल कुमार व जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

एपेक्स लेडीज क्लब का ‘पक्षी मित्र अभियान’ – संवेदनशील पहल

एपेक्स लेडीज क्लब का ‘पक्षी मित्र अभियान’ – संवेदनशील पहल भीषण गर्मी के इस दौर में, जब धरत…