Home updates अपने NGO ने चलाया अनूठा अभियान “मैं सुरक्षित मेरा शहर सुरक्षित”…

अपने NGO ने चलाया अनूठा अभियान “मैं सुरक्षित मेरा शहर सुरक्षित”…

5 second read
0
0
11

डबवाली की सामाजिक संस्था अपने NGO ने एक साथ दो अभियान “मैं सुरक्षित, मेरा शहर सुरक्षित’तथा “हमारा शहर, हमारे जिम्मे” छेड़ा हैं। मैं सुरक्षित, मेरा शहर सुरक्षित अभियान को हजारों लोगों ने समर्थन दिया है। डबवाली के साथ-साथ सिरसा जिला के शहरी तथा ग्रामीण अभियान से जुड़कर मास्क पहले सेल्फी कर भेज रहे हैं। सोशल मीडिया पर अभियान की चर्चा हो रही है तो वहीं मास्क के साथ सेल्फी भेजने वाले लोग दूसरों को भी मास्क पहनने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। एक कदम आगे बढ़ते हुए बच्चे, किशोर भी मास्क पहनकर सेल्फी भेज रहे हैं, अगर उनके माता-पिता फेस मास्क का प्रयोग नहीं करते तो उन्हें मजबूर करने लगे हैं।इसी कड़ी में रविवार सुबह संस्था अपने NGO ने “हमारा शहर, हमारे जिम्मे” अभियान के तहत चौटाला हाईवे पर बठिंडा चौक से प्रेमनगर मोड तक डोर-टू-डोर अभियान चलाकर लोगों को मास्क पहनने के लिए जागरुक किया। जिन लोगों ने मास्क नहीं पहना हुआ था, उनके आगे हाथ जोड़े। अधिकतर दुकानदार ऐसे थे, जिनकी जेब या फिर काऊंटर की दराज में मास्क था। उन लोगों ने झट से मास्क निकालकर पहन लिया। एक-दो हेयर ड्रेसर को छोड़कर शेष पर बिना मास्क लोगों की कटिंग-शेव की जा रही थी। इस बीच सब्जी, फल, नमकीन विक्रेता या फिर रिक्शा पुलर ऐसे मिले, जिन्होंने मास्क पहने हुए थे। इन लोगों के लिए जोरदार तालियां बजाई। लोगों ने बताया कि सुरक्षा में ही बचाव है। जागरुकता से ही कोरोना से जीत सकते हैं।

हमारा शहर, हमारे जिम्मे अभियान के दौरान संस्था सदस्य सुभाष गुप्ता, इंद्र शर्मा, मुकेश बांसल, नवदीप चलाना, रजनीश मेहता, डॉ. विवेक करीर, आशु सिंगला, खुशी मोहम्मद कुरैशी, रोहताश वर्मा, अक्षित सेठी, पवन वर्मा, सुरेंद्र सचदेवा, अंग्रेज सिंह सग्गू, प्रेम कनवाडिय़ा, नवीन गर्ग बंटी मौजूद थे।
ज़िन्दगी ज़िंदाबाद ।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

एपेक्स लेडीज क्लब का ‘पक्षी मित्र अभियान’ – संवेदनशील पहल

एपेक्स लेडीज क्लब का ‘पक्षी मित्र अभियान’ – संवेदनशील पहल भीषण गर्मी के इस दौर में, जब धरत…