Home News Point पुस्तक एवं पत्र-पत्रिका विमोचन तथा बाल साहित्यकार अलंकरण समारोह 5 अक्तूबर को

पुस्तक एवं पत्र-पत्रिका विमोचन तथा बाल साहित्यकार अलंकरण समारोह 5 अक्तूबर को

2 second read
0
0
25

कार्यक्रम की अध्यक्षता चांद वर्मा (साहित्य पोषक व समाजसेवी, जयपुर), जबकि बतौर मुख्यातिथि नगर परिषद अध्यक्ष शांति स्वरूप भट्टी करेंगे। विशेष सान्निध्य भाजपा जिलाध्यक्ष, सिरसा यतींद्र सिंह एडवोकेट व श्री जयदेव-सहदेव चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष ललित जैन का रहेगा। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रमुख समाजसेवी रमेश जींदगर, डा. सुलील वर्मा व एडवोकेट संदीप चौधरी करेंगे।

सिरसा। मातेश्वरी विद्या देवी बाल साहित्य शोध एवं विकास संस्थान, सिरसा के निर्देशन में अखिल भारतीय बाल साहित्य सम्मेलन, सिरसा द्वारा पुस्तक एवं पत्र-पत्रिका विमोचन तथा बाल साहित्यकार अलंकरण समारोह आगामी 5 अक्तूबार को सुबह 9.30 बजेसे 2.30 बजेतक जनता भवन रोड स्थित श्री युवक साहित्य सदन में आयोजित किया जाएगा। संस्था के अध्यक्ष व वरिष्ठ साहित्यकार डा. राजकुमार निजात ने बताया कि कार्यक्रम की अध्यक्षता चांद वर्मा (साहित्य पोषक व समाजसेवी, जयपुर), जबकि बतौर मुख्यातिथि नगर परिषद अध्यक्ष शांति स्वरूप भट्टी करेंगे। विशेष सान्निध्य भाजपा जिलाध्यक्ष, सिरसा यतींद्र सिंह एडवोकेट व श्री जयदेव-सहदेव चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष ललित जैन का रहेगा। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रमुख समाजसेवी रमेश जींदगर, डा. सुलील वर्मा व एडवोकेट संदीप चौधरी करेंगे। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में देश के सभी राज्यों से पधारे बाल साहित्यकारों को सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा प्रतिष्ठित बाल साहित्यकार दीनदयाल शर्मा द्वारा रेडियो नाट्य प्रस्तुति दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

अखिल भारतीय सेवा संघ द्वारा दूसरा विशाल निशुल्क आंखों की जांच एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर आयोजित – 250 मरीजों की हुई जांच, 50 तक मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चयनित

  डबवाली शहर की सामाजिक संस्था अखिल भारतीय सेवा संघ द्वारा रविवार को कॉलोनी रोड स्थित…