
विद्यार्थियों को Creative Expression, Imagine & Create, My Talent–My Strength, Good Vibes और Open Interaction जैसी गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा, कल्पनाशक्ति और विचारों को व्यक्त करने का अवसर मिला।
लम्बी, जिला मुक्तसर साहिब, पंजाब ‘बच्चा लोग–द मिशन पॉजिटिव वेव’ के तहत मोटिवेशनल स्पीकर व आर्टिस्ट संजीव शाद विशेष रूप से मैथ्यू अलेक्जेंडर स्कूल, लम्बी, जिला मुक्तसर साहिब पहुंचे और विद्यार्थियों से रूबरू हुए। इस अवसर पर विद्यार्थियों के लिए विशेष Creative & Motivational Workshop का आयोजन किया गया, जिसमें शिक्षा के साथ नैतिक मूल्यों, आत्मबल, परिवार, रिश्तों, खेलकूद और सकारात्मक जीवन के विभिन्न पहलुओं पर संवाद किया गया।
स्कूल की प्रिंसिपल संदीप कौर ने संजीव शाद का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए पढ़ाई के साथ ऐसी रचनात्मक एवं प्रेरणात्मक गतिविधियां भी जरूरी हैं।

संजीव शाद ने विद्यार्थियों से संवाद करते हुए नैतिकता, ईमानदारी, अनुशासन, सम्मान, जिम्मेदारी और अच्छे संस्कारों का महत्व समझाया। उन्होंने परिवार और रिश्तों के महत्व पर बात करते हुए कहा कि जीवन की सफलता केवल उपलब्धियों में नहीं, बल्कि अच्छे इंसान बनने और अपने परिवार व समाज के प्रति जिम्मेदार होने में भी है।

उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा, “जिंदगी एक अदा, हुनर और कमाल है। जीवन यात्रा सुंदर और शानदार है, बस खेल आत्मबल का है।” उन्होंने बच्चों को अपनी प्रतिभा पहचानने, आत्मविश्वास बढ़ाने और हर परिस्थिति का सकारात्मकता के साथ सामना करने के लिए प्रेरित किया।

वर्कशॉप में परीक्षा की तैयारी और परीक्षा तनाव पर भी विशेष चर्चा हुई। विद्यार्थियों को समय प्रबंधन, नियमित अभ्यास, आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच के साथ परीक्षा की तैयारी करने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम का विशेष आकर्षण लाफ्टर शैली एवं ‘Laugh With Shaad’ रहा। हास्य और मनोरंजक गतिविधियों के माध्यम से बच्चों को खुलकर मुस्कुराने, तनाव कम करने और सकारात्मक ऊर्जा महसूस करने का अवसर मिला। बच्चों के चेहरों पर आई मुस्कान ने पूरे वातावरण को उत्साह से भर दिया।

इसके साथ ही Creative Expression, Imagine & Create, My Talent–My Strength, Good Vibes और Open Interaction जैसी गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा, कल्पनाशक्ति और विचारों को व्यक्त करने का अवसर मिला।

कार्यक्रम का मंच संचालन प्राइमरी अध्यापिका मिस. वंशिका ने प्रभावशाली ढंग से किया। कार्यक्रम के अंत में स्कूल के वाइस प्रिंसिपल कुलदीप सिंह ने धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा, “शिक्षा के साथ जीवन जीने की कला और मुस्कराने की अदा जिंदगी को और भी उत्साह से भर देती है। आज के शो ने बच्चों के चेहरे पर जो मुस्कान दी है, वास्तव में यही पल यादगार बन गए हैं।”
अंत में स्कूल के मैनेजिंग डायरेक्टर, करन शर्मा जी ने संजीव शाद का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ जीवन के महत्वपूर्ण मूल्यों और सकारात्मक सोच से जोड़ती हैं।
कार्यशाला का संदेश स्पष्ट रहा—बच्चे केवल पढ़ने के लिए नहीं, बल्कि हंसने, सोचने, सृजन करने, सपने देखने और जीवन को सकारात्मकता के साथ जीने के लिए भी हैं।

BY
Sanjiv Shaad
Social Media Influencer | Motivational Speaker | Anchor | Interviewer | Podcast Host
Founder & Creative Head —
To The Point Shaad
The Mission — Positive Waves
🌐 www.tothepointshaad.com

