गुरुनानक कॉलेज किलियांवाली के पवित्र गुरुद्वारा साहिब में आज प्रथम पातशाही श्री गुरुनानक देव जी का 552 वां प्रकाश पर्व बड़ी श्रद्धा व धूमधाम से मनाया गया।
इस अवसर पर कॉलेज प्रबंधन समिति के अध्यक्ष मेजर भूपिन्दर सिंह ढिल्लों, उपाध्यक्ष स. गुरदयाल सिंह, सचिव श्री नीरज जिंदल व कोषाध्यक्ष स.अमरवीर सिंह ढिल्लों ने समूह साध – संगत को आज के पावन दिवस की बधाई देते हुए बाबा नानक की शिक्षाओं का अनुसरण करने का आह्वान किया । कालेज प्रधानाचार्य डॉ. सुरिन्दर सिंह ठाकुर ने आई हुई संगत का धन्यवाद करते हुए गुरु साहिबान के जीवन के अलग -अलग शिक्षाप्रद पहलुओं को उद्धृत किया। इस अवसर पर चोरमार साहिब से आये हेड ग्रंथी भाई बलदेव सिंह ,सहायक रागी भाई जोगिन्दर सिंह व भाई बेअंत सिंह ने इलाही बाणी का कीर्तन किया। तत्पश्चात समूह संगत को लंगर बरताया गया। इस पवित्र दिवस पर कालेज का स्टाफ, एल्युमनी व विद्यार्थी उपस्थित थे।

इसके साथ ही आज के पावन दिवस पर कॉलेज की एल्युमनी एसोसिएशन द्वारा रक्तदान कैंप का आयोजन कॉलेज गुरुद्वारा साहब के बिल्कुल सामने किया गया। इस कैंप का आयोजन एल्युमनी ऐसोसिएशन के अध्यक्ष श्री नीरज जिंदल,उपाध्यक्ष श्री परमजीत कोचर एवं सेक्रेटरी सीए श्री मनोहर ग्रोवर के सानिध्य में प्रोजेक्ट चेयरमैन श्री नवीन नागपाल एवं श्री भारत भूषण वधवा द्वारा किया गया। इस अवसर पर मंच संचालन श्री कृष्ण कामरा निराला एवं श्री संजीव शाद ने बखूबी निभाया ।

इस कार्यक्रम के सम्मानीय अतिथि थे व्यवसायी श्री सुरेश झालरिया,एसबीआई श्री मुक्तसर साहब के क्षेत्रीय प्रबंधक श्री बलदेव कृष्ण लाढा,गांव किलियांवाली के सरपंच श्री लाल सिंह, यॅस बैंक मंडी डबवाली मैनेजर श्री राजेश कश्यप, विशिष्ट अतिथि की भूमिका में थे श्रीमती सुधा कामरा और श्री अमित सिहाग (एमएलए डबवाली ) व श्री देव कुमार शर्मा । इस अवसर पर रोटरी क्लब के अध्यक्ष श्री देवेंद्र मित्तल, सेक्रेटरी श्री मनीष गुप्ता ,पेट्रन चीफ श्री जयमुनि गोयल,कोषाध्यक्ष श्री नरेश कुमार , उपाध्यक्ष श्री पवन गर्ग, सदस्य श्री पवन तायल और रजत गोयल एवं शहर के प्रमुख संगठन लायंस क्लब सुप्रीम से डॉ अश्विनी सचदेवा,लायंस क्लब अक्स से श्रीमती सुधा कामरा और श्री मुकेश कामरा,अपने एनजीओ से श्री हरीश सेठी और श्री अशोक गर्ग, रेडियोलॉजिस्ट और समाजसेवी डॉ विवेक करीर, युवा रक्तदान सोसाइटी से श्री सुरेंद्र सिंगला और श्री हरदेव गोरकी, अरोड़ा खत्री पंजाबी कम्युनिटी मंडी डबवाली से श्री अजय छाबड़ा,एसबीआई मंडी किलियांवाली से विशेष तौर पर आमंत्रित मैनेजर श्री पीयूष गोयल,स्वर्णकार संगठन मंडी डबवाली से स. हरमेल सिंह जौड़ा,अग्रवाल सभा से श्री सतीश गर्ग, वर्चयुस क्लब से श्री नरेश शर्मा और श्री सोनू बजाज, डबवाली प्रॉपर्टी डीलर एसोसिएशन से श्री विजय गर्ग और श्री राजीव कुमार एवं कॉलेज प्रबंधन समिति तथा एलुमनाई एसोसिएशन के सभी माननीय सदस्य उपस्थित थे। रक्तदानियों को सभी ने विशेष तौर पर बधाई दी और उन्हें स्मृति – चिन्ह देकर सम्मानित किया गया । इस अवसर पर लगभग 100 यूनिट रक्त इकट्ठा हुआ । रक्तदान कैंप में रिफ्रेशमेंट का सारा व्यय एसबीआई मंडी किलियांवाली द्वारा वहन किया गया ।


