Home updates भारत विकास परिषद डबवाली शाखा द्वारा रविवार को ‘भारत को जानो” प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

भारत विकास परिषद डबवाली शाखा द्वारा रविवार को ‘भारत को जानो” प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

0 second read
0
1
71

भारत विकास परिषद डबवाली शाखा द्वारा रविवार को ‘भारत को जानोÓ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। नव प्रगति स्कूल में आयोजित इस प्रतियोगिता के वरिष्ठ वर्ग व कनिष्ठ वर्ग में 6 स्कूलों के 24 बच्चों ने भाग लिया।
शाखा सचिव भजन मैहता की देखरेख में आयोजित इस प्रतियोगिता के तहत बच्चों से सामान्य ज्ञान, भारतीय संस्कृति व भारत के इतिहास से संबंधित 30 प्रश्न पूछे गए जिनके जवाब इंटरनेट लिंक के माध्यम से बच्चों ने अपने-अपने मोबाइल पर सबमिट किए। इस संबंध में ‘भारत को जानोÓ के प्रकल्प प्रमुख वेद भारती ने बताया कि प्रतियोगिता के वरिष्ठ वर्ग में सरस्वती विद्या मंदिर की हिमायनी व दिशा की टीम विजेता बनी जबकि नवप्रगति स्कूल की प्रभजीत कौर व जाह्नवी की टीम ने द्वितीय व नेहरु स्कूल की नंदिनी व रिया की टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कनिष्ठ वर्ग में बाल मंदिर स्कूल की तान्या व कीर्ति की टीम ने विजेता बनने का गौरव पाया जबकि नेहरु स्कूल की अनु व भूमिका की टीम ने दूसरा व किड्स किंगडम स्कूल की अरव बांसल व गुरनूर कौर की टीम ने तीसरा स्थान पाया। उन्होंने बताया कि दोनों वर्गों में प्रथम रहने वाली सरस्वती स्कूल व बाल मंदिर स्कूल की टीमें अब राज्य स्तर पर 28 नवंबर को होने वाले प्रतियोगिता में भाग लेंगी।
इस अवसर पर संबोधन के दौरान भारत विकास परिषद के प्रांतीय संगठन मंत्री सतपाल जग्गा ने कहा कि इस प्रतियोगिता से बच्चों को भारतीय संस्कृति , भारतीय समाज, देश के इतिहास व भौगोलिक जानकारी मिलती है जोकि भविष्य में बच्चों के कंपीटिशन एग्जाम में भी सहायक होती है। परिषद की और से प्रतियोगिता में भाग लेने वाले बच्चों, उनके अभिभावकों व अध्यापकों को जलपान भी करवाया गया। इस मौके पर डा. लोकेश्वर वधवा, सुभाष मैहता, कोषाध्यक्ष उग्रसेन गर्ग, प्रतिभागी स्कूलों के अध्यापक व बच्चे उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

एपेक्स लेडीज क्लब का ‘पक्षी मित्र अभियान’ – संवेदनशील पहल

एपेक्स लेडीज क्लब का ‘पक्षी मित्र अभियान’ – संवेदनशील पहल भीषण गर्मी के इस दौर में, जब धरत…