Home updates राष्ट्रीय घुमंतू थियेटर कार्यशाला रोहतक में सफल आयोजन रंगकर्मियों में उत्साह

राष्ट्रीय घुमंतू थियेटर कार्यशाला रोहतक में सफल आयोजन रंगकर्मियों में उत्साह

0 second read
0
0
33

सप्तक रंगमंडल रोहतक और पठानियां वर्ल्ड कैंपस रोहतक के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रीय घुमंतु थियेटर कार्यशाला का आयोजन गत दो दिनों में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यशाला में 30 विद्यार्थियों ने भाग लिया जो की दोनो ही दिन सुबह 10 से 5 बजे तक आयोजित की गई।

कार्यशाला का आयोजन मुंबई के विख्यात रंगकर्मी देव फौजदार की देख रेख में किया गया। गौर तलब है की देव फौजदार मूल रूप से मथुरा के रहने वाले हैं और पिछले बहुत समय से मुंबई में रंगकर्म की बारीकियां विद्यार्थियों को सिखाने में सतत हैं। उन्हें पद्मश्री बंसी कौल, भानु भारती, आलोक चैटर्जी, प्रसन्ना आदि विख्यात रंगकर्मियों से रंगकर्म सीखने का गौरव प्राप्त है। वे शायद अकेले ऐसे रंगकर्मी हैं जिन्हे की फिल्म इंस्टीट्यूट पुणे में एडमिशन तो नहीं मिला पर बाद में वहां पर विद्यार्थियों को पढ़ने का भी गौरव प्राप्त हुआ।

सप्तक संस्था द्वारा आयोजित इस कार्यशाला में कोरोना के तमाम एहतियात का पालन किया गया। सप्तक के सचिव अविनाश सैनी ने बताया की इस दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम से प्रोत्साहित हो कर अगले माह नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा के साथ मिल कर एक माह की प्रस्तुतिपरक कार्येशाला का आयोजन भी किया जाए गा जो की पठनीय वर्ल्ड कैंपस में ही लगाया जाए गा लेकिन उसमे किसी भी स्कूल के विद्यार्थी भाग ले पाएंगे।

पठनीय वर्ल्ड कैंपस के निदेशक अंशुल पठानिया ने देव फौजदार का आभार जताया और भविष्य में होने वाली कार्यशाला में हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर सप्तक के निदेशक विश्व दीपक त्रिखा, संस्थापक सदस्य सुभाष नागरा, सचिव अविनाश सैनी, सेह सचिव विकास रोहिल्ला, रंगकर्मी सुजाता रोहिल्ला, वरिष्ट नृत्य निर्देशक सुरेंद्र धौला, पठनीय स्कूल के रजत बिंद्रा तथा स्कूल की ही मुख्य अध्यापिका एवं सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के सभी अध्यापक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

एपेक्स लेडीज क्लब का ‘पक्षी मित्र अभियान’ – संवेदनशील पहल

एपेक्स लेडीज क्लब का ‘पक्षी मित्र अभियान’ – संवेदनशील पहल भीषण गर्मी के इस दौर में, जब धरत…