Home updates बीस दिन तक चली नाटक वर्कशाप में विद्यार्थियों ने सीखे गुर ओर किया नाटक का मंचन

बीस दिन तक चली नाटक वर्कशाप में विद्यार्थियों ने सीखे गुर ओर किया नाटक का मंचन

0 second read
0
0
59

हरियाणा कला परिषद् , हिसार मंडल के अंतर्गत चल रही 20 दिवसीय बाल रंगमंच नाट्य कार्यशाला का समापन समारोह स्थानीय विवेकानंद वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के सभागार में हुआ। इस अवसर पर मुख्यतिथि के रूप में हरियाणा कला परिषद् , हिसार मंडल के अतिरिक्त निदेशक श्री महाबीर गुड्डू जी ने मां भारती की प्रतिमा के आगे दीप प्रज्ज्वलित कर इस कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मुख्यातिथि व अन्य मेहमान गणों के स्वागत में स्कूल की छात्राओं द्वारा हरियाणवी लोग नृत्य की प्रस्तुति दी गई।
इसके उपरांत मुख्यरूप से नाट्य कार्यशाला के दौरान बाल कलाकारों द्वारा कर्ण लढा के निर्देशन में तैयार किया गया नाटक “पेड़, पर्यावरण और हम” की बहुत ही शानदार प्रस्तुति दी गई। जिसके माध्यम से वातावरण को शुद्ध बनाए रखने के लिए अधिक से अधिक पेड़ लगाने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के अंत में अतिरिक्त निदेशक हरियाणा कला परिषद् , हिसार मंडल श्री महाबीर गुड्डू जी द्वारा सभी बाल कलाकारों को गले में पदक पहनाया और प्रशस्ति पत्र देकर सभी बाल कलाकारों को पुरस्कृत किया।
इसी दौरान इस कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे राम सिंह यादव जी, के.एल. थियेटर प्रोडक्शंस के निदेशक कर्ण लढा, संस्कार भारती, शाखा सिरसा लेखा निरीक्षक सुभाष चंद्र शर्मा जी द्वारा मुख्यातिथि को भेंट स्वरूप अंगवस्त्र और समृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। मुख्यातिथि महाबीर गुड्डू जी ने अपने उद्बोधन के माध्यम से पूरे कार्यक्रम की खूब प्रशंसा करते हुए कहा कि नाटक में सभी बाल कलाकारों में बहुत ही उम्दा अभिनय निभाया है। ये सब विवेकानंद वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के सहयोग और कर्ण लढा जैसे मेहनती प्रशिक्षक की वजह से संभव हुआ है। मौजूदा सभी छात्र छात्राओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि सम्पूर्ण विकास के लिए सांस्कृतिक गतिविधियों का हमारे जीवन में बहुत महत्व है इसलिए हमें अपनी पढ़ाई के साथ साथ सांस्कृतिक गतिविधियों में भी भाग लेना चाहिए।


कार्यक्रम के अंत में के.एल. थियेटर के निदेशक व कार्यशाला प्रशिक्षक कर्ण लढा ने इस 20 दिवसीय नाट्य कार्यशाला के लिए हरियाणा कला परिषद के निदेशक श्री संजय भसीन जी और अतिरिक्त निदेशक हरियाणा कला परिषद हिसार मंडल श्री महाबीर गुड्डू जी और विवेकानंद वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जिसके परिसर में कार्यशाला आयोजित रही, का भी विशेष रूप से धन्यवाद व्यक्त किया। और कहा 20 दिवसीय नाट्य कार्यशाला में जो बच्चों ने मेहनत और लगन से एक चित होकर काम किया उसकी का नतीज़ा है उन्हें आज मिला है। और कहा नाट्य कला एक ऐसी कला है जो अभिनय के साथ साथ बच्चों के सर्वांगीण विकास में भी सहायक है। इसके साथ ही सभी विद्यार्थियों को जीवन में कला के महत्व को बताते हुए कहा कि कला ही जीवन है, जीवन में कला इंसान को अनुशासित, संवेदनशील कोमल, और अपने लक्ष्य के प्रति एकाग्र करती है। इसलिए हर इंसान का किसी न किसी कला के साथ जुड़ा होना महत्वपूर्ण है।


इस कार्यक्रम के दौरान मुख्यरूप से राव चंदगीराम पब्लिक वेल्फेयर ट्रस्ट के अध्यक्ष और संस्कार भारती शाखा सिरसा के संरक्षक श्री राम सिंह यादव जी, संस्कार भारती, शाखा सिरसा लेखा निरक्षक सुभाष चंद्र शर्मा जी, इस कार्यशाला के प्रशिक्षक कर्ण लढा , समस्त स्कूल स्टाफ गण मुख्य तौर से मौजूद रहे।
#Zindabaadtheatre ?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

एपेक्स लेडीज क्लब का ‘पक्षी मित्र अभियान’ – संवेदनशील पहल

एपेक्स लेडीज क्लब का ‘पक्षी मित्र अभियान’ – संवेदनशील पहल भीषण गर्मी के इस दौर में, जब धरत…