Home updates वरच्युस क्लब ने अपने पेड़-पौधा बैंक प्रकल्प के तहत स्वर्ग भूमि में चलाया पौधारोपण अभियान

वरच्युस क्लब ने अपने पेड़-पौधा बैंक प्रकल्प के तहत स्वर्ग भूमि में चलाया पौधारोपण अभियान

3 second read
0
0
30

-“पर्यावरण बचाओ पेड़ लगाओ” पोस्टर बनाकर लाई जाएगी पर्यावरण क़े प्रति जागरूकता: सोनू बजाज

डबवाली
नगर की प्रमुख संस्था वरच्युस क्लब ने आज रविवार को स्वर्ग भूमि में पौधारोपण अभियान चलाया। यह पहल क्लब के अभियान ‘पेड़-पौधा बैंक’ प्रकल्प के तहत की गई, जिसका उद्देश्य वृक्षारोपण को बढ़ावा देना और पर्यावरण संरक्षण में भागीदारी सुनिश्चित करना है।
सावन के पवित्र मास में शुरू किए गए इस अभियान के तहत स्वर्ग भूमि में पहला पौधा रोपित किया एवं स्वर्ग भूमि सदस्यों को 51 छायादार पौधे भेंट किए। इसके लिए क्लब का आभार व्यक्त करते हुए सदस्यों ने विश्वास दिलाया कि इन पौधों को उचित स्थान पर लगाकर उनकी समुचित देखभाल की जाएगी।
इस अवसर पर वरच्युस क्लब के संस्थापक केशव शर्मा ने कहा कि ऐसे प्रकल्प लगाकर हम समाज के प्रति अपना दायित्व निभा रहे हैं। यह समय की बहुत बड़ी आवश्यकता है कि हम अपने पर्यावरण को बचाकर रखें, क्योंकि पेड़-पौधे सिर्फ हमें छाया ही नहीं देते बल्कि स्वास्थ्य के प्रति भी अत्यंत महत्वपूर्ण हैं।” उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक होने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजसेवी प्रेम सिंह सेठी ने अपने संबोधन में कहा कि पेड़-पौधे वास्तव में हमारे जीवन का एक अभिन्न अंग हैं। हर इंसान को अपने जीवन मे कम से कम एक पेड़ लगाना चाहिए और उसे अपने बच्चों की तरह पालना चाहिए। हरी-भरी धरती निश्चित करेंगे तो जीवन में खुशहाली आएगी।
क्लब क़े चीफ कोऑर्डिनेटर संजीव शाद ने मरहूम साहित्यकार शिव कुमार बटालवी साहब की रचना
“कुझ रुक्ख मैनूं पुत्त लगदे ने
कुझ रुक्ख लगदे मावां
कुझ रुक्ख नूंहां धियां लग्गदे
कुझ रुक्ख वांग भरावां”
सुनाकर पेड़ पौधों क़े प्रति अपने भाव व्यक्त किए।
प्रचार सचिव सोनू बजाज ने बताया पेड़-पौधा बैंक वरच्युस क्लब का एक अनूठा प्रकल्प है, जहाँ लोग पौधे दान कर सकते हैं और अपनी आवश्यकतानुसार पौधे प्राप्त भी कर सकते हैं। पेड़ पौधा बैंक के प्रकल्प प्रमुख शिक्षाविद डॉ वीर चंद गुप्ता को बनाया गया है। बजाज ने बताया कि साहित्यकार शिव कुमार बटालवी की उपरोक्त रचना पोस्टर क़े रूप मे बना कर “पर्यावरण बचाओ पेड़ लगाओ” क़े तहत पर्यावरण क़े प्रति जागरूकता लाई जाएगी।
इस अवसर पर प्रधान हरदेव गोरखी ने सभी का धन्यवाद किया । मौके पर सचिव नरेश शर्मा, वेद कालड़ा, सुमित अनेजा, ज्ञानी ज्ञान सिंह, संतोष शर्मा, तरसेम गर्ग, मल्ली ग्रोवर, भारत वधवा, मनोज शर्मा, जतिन्दर शर्मा, विशाल कुमार, भीमसेन व अन्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

निष्ठा, कर्मठता व समर्पण भाव की मिसाल थे सुरजीत रेणू: कॉमरेड विर्क सुरजीत रेणू की स्मृति में हुई श्रद्धांजलि सभा

सिरसा: 24 जनवरी: ‘साहित्यिक सामाजिक सरोकारों को समर्पित सुरजीत सिंह रेणू का असामयिक …