Home updates युद्ध

युद्ध

10 second read
0
0
2
#युद्ध का 12वा दिन;- 
कहानियां जीवन मे ऊर्जा देती है जोश भर देती है कहानियां सुनने की एक परम्परा थी परिवार में बजुर्ग छोटे बच्चों को प्रेरणादायक कहानियां सुनाते ओर बच्चे भी काल्पनिक दुनिया मे खो जाते कहानियों में इतनी शक्ति होती कि बच्चे वैसा बनने के सपने लेने लगते कहानियां सिर्फ रात को सोते वक्त सुनाई जाती थी दिन में नही कहा जाता था कि कहानी दिन में सुनने से मामा घर का रास्ता भूल जाता है खैर कई दिनों तक चलती कहानियां मगर ये तय है सफल इंसान की ही कहानियां होती है असफल के किस्से हुआ करते है ,अभिमन्यु जैसे योद्धा व वीर शिवा जी जैसे वीर कहानियों की देंन है माँ की लोरी ने भारतवर्ष में अनेको वीर दिए है  जिनका इतिहास गवाह है ओर मुख्य केंद्र घर ही रहा है घर के संस्कार ही समाज को विचार देते है जो देश का आधार बनते है हमारे वक्त की सबसे छोटी कहानी #एक था राजा एक थी रानी दोनों मर गए खत्म…..आप जानते ही है हर कहानी के पीछे भी एक कहानी है हर कोई ढूढ रहा है आखिर कहानी क्या है मानवीय जीवन की कहानी का अंत किसी  को नही पता मगर हमे ऐसे कार्य करने चाहिए कि जीवन की कहानी सदैव एक अमरकथा बन जाये वरना….
#पेड़ो के नीचे खून के जिंदा निशान थे 
शायद मेरे वतन के परिदे जवान थे
फिर जिंदगी की फ़िल्म अधूरी रह गई
वो सीन रह गए जो कहानी की जान थे
#कहानी हर दौर की है जी जीवन जीने की शैली को एक उदाहरण देती है प्रेरणा देती है योद्धा बन कर बड़े स बड़ा युद्ध भी जीता जा सकता है क्योंकि कहानियां मनोबल बढ़ाती है इस वक्त इतिहास की धरोहर में छुपी कहानियों की जरूरत है कि हमने बड़े से बड़े युद्ध जीते है ये युद्ध भी हम जल्दी जीतेंगे घर पर ही रहे 
कहानी अभी जारी है… 
#मुझे याद है मेरे नाटक के निर्देशक ने मुझे कहा था एक बार आपने किरदार में  ही रहो वरना कहानी से निकाल दिए जायोगे ..
SHOW MUST GO.   ON
Sanjivv Shaad

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

खेलकूद से पैदा होती है अनुशासन की भावना: डा. संदीप गोयल

जीएनसी सिरसा में नैशनल स्पोर्ट्स डे पर हुआ आयोजन सिरसा: 29 अगस्त: व्यक्तित्व के सर्वांगीण …