Home updates एक सन्देश…

एक सन्देश…

38 second read
0
0
6

देखो हम कितने करीब है रोज इक दूसरे को मिलते है  अच्छी अच्छी बातें भी लिखते है शुभ सवेर शुभ रात्रि और बढ़िया-सन्देश……..

 हमारे भाव श्रदा RIP शब्द में सिमट गई  है ।
☺??????जैसे चिन्ह जीवन में  महत्व हो गए है  कितना सरल है कॉपी पेस्ट होना सिर्फ चिपका देना और मुस्करा देना ………..मन ही मन सोचना watsup के sms ने परेशान कर डाला  कोई काम का हो तो पढ़े .
अलग अलग रहने वालों ने ग्रुप भी बना लिया लेकिन फोन पे hello करने की फुर्सत नही एक sms से हाल जान लेते है हजारों मील दूर रहकर भी कितने करीब है हम …
 लगता है पैकिंग का जमाना है लेवल है क्लास है मुखोटे है जो बता रहे है कि हम अभी जिन्दा है …..
देखो मेरे पास फेसबुक की इक दीवार है जिसके ऊपर लटका देता हूँ आपने विचार लाइक शेयर और कमेन्ट के लिए 
plz तुम कोई और नई खोज न करना ….
मेरा एक मोबाईल no है 
हो सके तो फोन करना 
मैं बिलकुल फ्री हूँ तुम्हारे लिए, बात करने के लिए हाल-चाल पूछने के लिए बताने के लिए ….और दुया करने के लिए , मेरे पास बहुत से डायलॉग है इंतजार रहेगा तुम्हारे फोन का अगर फुर्सत हो तो….तुम्हारी चिठ्ठी का भी जिसमे पहली लाइन होगी मैं यहाँ पर खुश हूँ और आपकी ख़ुशी भगवान से सदा शुभ नेक चाहता हूँ और अंत में लिखा होगा …..
इस बार छुट्टियों में मैं मिलने जरूर आऊँगा फिर ढेर सी बातें करेगे ….चिठ्ठी इस लिए अच्छी लगती है बाते इसलिये अच्छी लगती है क्योकि वो तुम्हारी आपनी होती है खुद की होती है 
कॉपी पेस्ट नही होती ….क्योकि उस वक्त तुम दूर नही होते बहुत करीब होते हो मेरे ………आपने रिश्तों के इक प्रेम भाव और श्रदा का रिश्ता बन कर ।।

ज़िन्दगी की राहों में लोग मिलते है 
छूट जाते है
दिल के रिश्ते भी अजीब रिश्ते है सिर्फ साँस लेने से ही टूट जाते है ।।

                                आपका sanjivv shaad
                              अनमोल रिश्ता 
भाव का श्रदा और संस्कार ,विशवास एवं आदर और सम्मान का @shaad।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

खेलकूद से पैदा होती है अनुशासन की भावना: डा. संदीप गोयल

जीएनसी सिरसा में नैशनल स्पोर्ट्स डे पर हुआ आयोजन सिरसा: 29 अगस्त: व्यक्तित्व के सर्वांगीण …