नाम होता है हर किसी का पर कोई कोई ही आपने नाम को सार्थक कर पाता है नाम के अर्थ होते है नाम ही चमका करते है नाम ही मिटटी में मिल जाया करते है नाम अक्सर याद रह जाते है वक्त पर कभी नाम भूल भी जाते है बहुत याद करने पे भी याद नही आते ….फिर हम सोचते है क्या नाम था उसका याद नही आ रहा .. …पंखों के परो पे घूमते नाम स्टोन पे खुदे नाम …छोटे बड़े नाम और नाम से होते काम
क्या नाम है उसका याद नही आ रहा…
चलते फिरते नाम जन्म लेते मरते नाम….प्रेम के नाम रिश्तों के नाम ……सर्टिफीकेट पे छपा नाम …..लेकिन सब का इक घर का होता है नाम ……नाम की एक यात्रा है पर मंजिल नही
नाम स्वभाव होता है ….आओ आपने नाम को आज लिखे मतलब को समझे और खुद को खुद के नाम से पुकारे और खुद को जीवन में सार्थक करे क्योकि नाम अक्सर सोच कर रखे जाते है आपने नाम के लिए जीने वाले हम खुद अपना नाम नही रखते लेकिन खुद नाम के लिए जीते है
छोटा नाम फिर बड़ा नाम और फिर लगता है नाम के पीछे साहब…..
मैं खुद नाम से जाना जाता हूँ खुद की तलाश में…गुमनाम .#SHAAD


