वर्तमान दौर में इंसान के भाव व चिंतन की परिकल्पना है सुप्रसिद्ध शायर जनाब Sammi Jalandhari साहब की ये किताब जो इन दिनों बहुत चर्चा का विषय व साहित्य के पाठकों की पहली पसंद बनी हुई है केवल पंजाब ही बल्कि देश विदेश का पाठक वर्ग इस किताब को आपने हाथों में लेकर साहित्य की पहली बारिश का आनंद लेता है और इसमें छपी रचनाओं को इंद्रधनुष के रूप में देखता है
लेखक की रचनाओं में जो शब्द है विषय है उनको जब कोई पाठक पढ़ता है तो उसे अपनी ही जीवन यात्रा का अहसास होता है मोहबत बचपन ख्याल ख्बाव ओर जीवन यात्रा के बाद …मरने के बाद भी जो परिकल्पना है वो एक असीम रिश्ता है बल्कि जीवन को मिट्टी बना कर बारिश से अटूट रिश्ता रखा गया है जिसको पढ़ कर पांचों तत्व के आपसी रिश्तों का अहसास होता है

तन्हाई,धूड़ मिट्टी, रब,मेरी जिंदगी नानक जैसे शीर्षक जीवन के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण देते है प्रेम इबादत का रूप है और बिना प्रेम के आत्मा परम् नही हो सकती बल्कि आत्मा का परम हो जाना ही परमात्मा है कवि ने बहुत सुंदर शब्दो को अपनी कलम से जन्म दिया है इस किताब का परिचय पंजाब के सुप्रसिद्ध चर्चित साहित्यकार जनाब सुलखन सरहदी साहब ने लिखा है जबकि इस किताब को Cafe World ने प्रिंट किया है जबकि किताब को डिजाइन जितेंद्र कुमार ने किया गया इतनी कीमती किताब का मूल्य सिर्फ 150 रु है जागरूक पाठक इसे खरीद कर ही पढे व अपने हाथों में लेकर जब आप कोई भी रचना पड़ेंगे तो मानसिक पटल पर पहली बरसात का ही अहसास होगा …आप भी कहेगे ये रिश्ता बना रहे
शायर जनाब Shammi Jalandhari (+61401909498 [email protected])साहब को बहुत बहुत मुबारक ज़िन्दगी ज़िंदाबाद ।।
Cafe World Jalandhar-9914022845
[email protected]


