Home updates मुलाकात :-लोक गायक हैरी हरमन

मुलाकात :-लोक गायक हैरी हरमन

13 second read
0
0
16

संगीत क्षेत्र में चमकता सितारा :-हैरी हरमन

जो संगीत नही सुनता उसकी कोई नही सुनता शायद ये बात सच भी है क्योंकि संगीत एक जरिया है इबादत का संगीत को सुन कर सकून मिलता है जीवन की हर छोटी बड़ी में संगीत का अपना बहुत बड़ा महत्व है गीतकार गायक अपनी मधुर आवाज से जीवन मे ऊर्जा भर देते है गम खुशी उदासी के गीत है संगीत है सात स्वर सात ही रंग जीवन मे उत्सव लाते है पंजाबी संगीत जगत में बड़े बदलाव है जब दो चारपाई पर स्पीकर  जोड़ कर संगीत बजता था पूरे गांव में पता चलता था कि बरात आ गई…टेपरिकार्डर से लेकर पेन ड्राइव तक के सफर में बहुत से नए गायक भी नई परम्पराओ के साथ मैदान में उतरे है पंजाबी संगीत जगत में नए प्रयोग भी हुए है वर्तमान दौर का एक उभरता फनकार हैरी हरमन युवा वर्ग की पहली पसंद बन रहा है जिसकी आवाज अंदाज में ऊर्जा है और स्टेज पर पेशकारी दर्शको को अपनी ओर खींच लेती है हैरी हरमन की कला का जादू दर्शको के सिर चढ़ कर बोल उठता है  बचपन से साहित्यक रुचि रखने वाला हैरी स्कूल की बाल सभा मे अपनी कला के रंग बिखेरने लगा गुरुजनों का   हौंसला मिला तो हुनर को परवाज मिली जागरण मण्डली में प्रभु का गुणगान भी हैरी हरमन की अनूठी अदा की शैली है पंजाबी संगीत में बढ़ती प्रतिस्पर्धा में टिक पाना बड़ा ही मुश्किल होता है जब हर रोज संगीत में  तरीके ये सलीके बदलते हो  हैरी हरमन ने अपना लक्ष्य तय कर लिया था कि अब स्थापित गायक ही बनना है मुश्किलो निराशा के दौर में आत्मबल खोने नही दिया एक से बढ़ के हिट गाने जब मार्किट में आने लगे तो सिरसा जिले के गांव का यह युवा हैरी हर मन की पहली पसंद बन कर हैरी हरमन बन गया अब संगीत ही जनून संगीत ही इश्क हो गया  लोगो का  विशवास बड़ा बड़े बड़े प्रोग्राम में शिरकत होने लगी छप गए पोस्टर मिलियन दर्शक यु ट्यूब पर फेसबुक पेज पर फॉलोवर्स व इंस्टाग्राम के दीवाने बढ़ने लगे 
ओर उनके सुपर हिट ट्रेक रात रानी, पत्तलों, रेडरोज, मुल्तानी मिट्टी प्लाजो जैसे गीत  दर्शको की जुबा पर आ गए प्रोफशनल गायकी के साथ साथ हैरी साहित्यक सोच भी रखता है देश भक्ति व सामाजिक सरोकार से जुड़े गीत भी अपने कार्यक्रम में बड़ी प्रमुखता से दर्शको को सुना देता है देश विदेश के सांस्कृतिक टूर ने हैरी हरमन को व्यस्त स्टार बना दिया लेकिन जब भी कभी घर की याद आती  है तो आपने गांव  लौट आता है  जीवन जीने का अलग दृष्टिकोण होता है हर कलाकार का खूबसूरत रंगों की अदा हुनर जिंदगी को कमाल कर देती है।
हैरी हरमन की हुनर की यात्रा सलामत रहे आबाद रहे हर पल हैरी हरमन शाद(खुश)रहे 
ज़िन्दगी ज़िंदाबाद
        

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

खेलकूद से पैदा होती है अनुशासन की भावना: डा. संदीप गोयल

जीएनसी सिरसा में नैशनल स्पोर्ट्स डे पर हुआ आयोजन सिरसा: 29 अगस्त: व्यक्तित्व के सर्वांगीण …