Home updates युद्ध

युद्ध

4 second read
0
0
1
#युद्ध का 9वा दिन…
न हमसफ़र न किसी हमनशी से निकलेगा 
हमारे पांव का कांटा हमी से निकलेगा…
युद्ध मे समय का बड़ा ही महत्व है समय के दौरान अगर कुछ चूक हो जाये तो युद्ध के परिणाम बदल जाते है मन दिमाग से समय पर लिया गया फैसला युद्ध की दिशा बदल देता है दीवार पर लटकी घड़ी की गति सदैव एक ही गति से चलती ओर बन्द घड़ी भी दिन में दो बार सही समय देती है लेकिन समय घड़ी का भी पाबंद नही है बल्कि हमने अपनी सुविधा अनुसार समय को अंको में अंकित किया है ताकि हम अपनी जीवन शैली को रूप दे सके मौसम के अनुसार दिन रात छोटे बड़े होते रहते है इसलिए हमें समय अनुसार आपने आप को ढालना होता है समय के अनुकूल रहने होता है इतिहास में समय रूपी लक्ष्मण ने लक्ष्मण रूपी एक रेखा का जिक्र आता है जिसके बारे में आपको मुझ से ज्यादा पता है बल्कि हर किसी को पता होता है वर्तमान दौर में सब को पता है घर से निकलने का मतलब बस …..आंकड़े आपके सामने है जो बढ़ रहे है आओ आज एक रेखा हम खीच ले आपने घर के आगे संकल्प के साथ ताकि कोरोना घर की दहलीज से अंदर न आ सके  अभी युद्ध जारी है 
सतर्क रहें घर पर ही रहे और याद रखे समय अपनी रफ्तार से चल ही रहा है ….बस आपदा के समय थोड़ा सा जीवन के प्रति गम्भीर होने की जरूरत है और युद्ध मे समय का ही सबसे बड़ा महत्व है…
ज़िन्दगी ज़िंदाबाद 
Sanjivv Shaad

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

खेलकूद से पैदा होती है अनुशासन की भावना: डा. संदीप गोयल

जीएनसी सिरसा में नैशनल स्पोर्ट्स डे पर हुआ आयोजन सिरसा: 29 अगस्त: व्यक्तित्व के सर्वांगीण …